8वीं वेतन आयोग अपडेट: 69,000 बेसिक वाले कर्मचारियों की सैलरी में कितना इजाफा?

  नई दिल्‍ली

आठवें वेतन आयोग की टीम आए दिन अलग-अलग राज्‍यों में बैठकें कर रही है और कर्मचारियों की समस्‍या और मांग जानना चाहती है, ताकि वह एक रिपोर्ट तैयार कर सके और उसे सरकार को सौंप सके. अभी तक कर्मचारियों की ओर से कुछ मांग रखी गई है, जिसके मुताबिक, मिनिमम बेसिक सैलरी 69000 रुपये और फिटमेंट फैक्‍टर 3.83 रखने की बात कही गई है। 

8वें वेतन आयोग की टीम ने दिल्‍ली, पुणे और उत्तराखंड में बैठक पूरी की है. अब अगर 8वें वेतन आयोग में कर्मचारियों की 3.83 फिटमेंट फैक्टर वाली मांग मान ली जाती है तो सिर्फ बड़े अधिकारियों की ही नहीं, बल्कि सरकारी चपरासी, क्लर्क, टीचर, रेलवे कर्मचारी से लेकर IAS अधिकारियों तक की सैलरी में बड़ा उछाल देखने को मिल सकता है। 

न्यूनतम बेसिक पे 18000 रुपये से बढ़कर करीब 69000 रुपये तक पहुंच सकती है. साथ ही 30 साल में पांच बार प्रमोशन हो सकता है. महंगाई भत्ता और एचआर के अलावा, अन्‍य भत्तों में तीन गुना इजाफा हो सकता है. हालांकि, यहां एक सैलरी अनुमान लगाया गया है, जिसके तहत हम ये जानने की कोशिश करेंगे कि किस लेवल के कर्मचारियों की कितनी सैलरी बढ़ सकती है? 

आपकी कितनी बढ़ सकती है सैलरी? 
8वें वेतन आयोग के तहत लेवल 1 में चपरासी और अटेंडेंट आते हैं. लेवल 2 में लोअर डिवीजन, लेवल 3 में कांस्‍टेबल और कुशल कर्मचारी आते हैं. लेवल 4 में ग्रेड डी स्‍टेनोग्राफर और यूनियर क्‍लर्क आते हैं, जिनकी मौजूदा सैलरी 25,500 रुपये है. अगर 3.83 रखा जाता है तो मनीकंट्रोल की रिपोर्ट के मुताबिक, सैलरी में बढ़ोतरी कुछ इस प्रकार हो सकती है। 

संभावित नई बेसिक पे: लगभग 68,940 रुपये

    लेवल-1: 18,000 रुपये  से बढ़कर लगभग 69,000 रुपये
    लेवल-2: 19,900 रुपये से बढ़कर लगभग 76,000 रुपये
    लेवल-3: 21,700 रुपये  से बढ़कर लगभग 83,000 रुपये
    लेवल-4: 25,500 रुपये से बढ़कर लगभग 97,000 रुपये
    लेवल-5: 29,200 रुपये से बढ़कर लगभग 1.11 लाख रुपये

मिड लेवल कर्मचारियों की सैलरी बढ़ोतरी 

    लेवल-6: 35,400 रुपये से बढ़कर लगभग 1.35 लाख रुपये
    लेवल-7: 44,900 रुपये  से बढ़कर लगभग 1.72 लाख रुपये
    लेवल-8: 47,600 रुपये से बढ़कर लगभग 1.82 लाख रुपये
    लेवल-9: 53,100 रुपये से बढ़कर लगभग 2.03 लाख रुपये

सीनियर अधिकारियों सैलरी कितनी बढ़ सकती है

    लेवल-13: 1.23 लाख रुपये से बढ़कर लगभग 4.71 लाख रुपये
    लेवल-14: 1.44 लाख रुपये से बढ़कर लगभग 5.52 लाख रुपये
    लेवल-15: 1.82 लाख रुपये से बढ़कर लगभग 6.97 लाख रुपये
    लेवल-18: 2.50 लाख रुपये से बढ़कर लगभग 9.57 लाख रुपये

 

Recent Post

Live Cricket Update

You May Like This

error: Content is protected !!

4th piller को सपोर्ट करने के लिए आप Gpay - 7587428786