सीमांकन में बड़ी लापरवाही: कलेक्टर का सख्त एक्शन, राजस्व निरीक्षक निलंबित

धमतरी.

सीमांकन कार्य में लापरवाही बरतने के आरोप में भखारा भठेली के राजस्व निरीक्षक मोहित कुमार सोनी को कलेक्टर ने निलंबित कर दिया है। बताया जा रहा है कि सीमांकन कार्य को तय समय सीमा में पूर्ण करने के निर्देश दिए गए थे, लेकिन समय सीमा समाप्त होने के बाद भी काम पूरा नहीं किया गया।

मामले में भारी लापरवाही सामने आई। इसे गंभीरता से लेते हुए तहसीलदार ने राजस्व निरीक्षण को पहले नोटिस जारी कर जवाब मांगा था, लेकिन संतोषजनक जवाब नहीं मिलने और कार्य में सुधार नहीं होने पर जिला प्रशासन ने सख्त रुख अपनाया। कलेक्टर के निर्देश पर राजस्व निरीक्षक मोहित कुमार सोनी को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है।

कलेक्टर ने स्पष्ट कहा है कि शासन के कार्यों में लापरवाही और समय सीमा का पालन नहीं करने वाले अधिकारियों और कर्मचारियों को किसी भी हाल में बख्शा नहीं जाएगा। प्रशासन की इस कार्रवाई के बाद राजस्व विभाग में हड़कंप मचा हुआ है और अन्य कर्मचारियों में भी सख्ती का संदेश गया है।

Recent Post

Live Cricket Update

You May Like This

error: Content is protected !!

4th piller को सपोर्ट करने के लिए आप Gpay - 7587428786