श्रीलंका के पूर्व क्रिकेटर अरविंदा डी सिल्वा के घर में मिला पूर्व एयरलाइंस प्रमुख कपिला चंद्रसेना का शव

श्रीलंका

श्रीलंका के क्रिकेट के दिग्गज और 1996 वर्ल्ड कप विजेता टीम के हीरो अरविंद डी सिल्वा (Aravinda de Silva) के घर से एक चौंकाने वाली खबर सामने आई है. श्रीलंकन एयरलाइंस के पूर्व CEO कपिला चंद्रसेना शुक्रवार सुबह कोलंबो के कोल्लुपिटिया इलाके में स्थित अरविंदा डी सिल्वा के घर में मृत पाए गए. घटना के बाद पूरे श्रीलंका में सनसनी फैल गई है.

पुलिस के मुताबिक कपिला चंद्रसेना का शव पेड्रिस प्लेस स्थित घर में मिला, जो अरविंदा डी सिल्वा का बताया जा रहा है. शुरुआती जांच में आत्महत्या की आशंका जताई गई है, हालांकि मौत की असली वजह पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट और विस्तृत जांच के बाद ही साफ होगी.

मीडिया  रिपोर्ट के अनुसार कपिला चंद्रसेना और अरविंदा डी सिल्वा रिश्तेदार भी थे. दोनों परिवारों के बीच करीबी संबंध बताए जा रहे हैं. चंद्रसेना की पत्नी प्रियंका नियोमाली विजयनायके और अरविंदा डी सिल्वा की पत्नी अनुष्का डी सिल्वा आपस में बहनें हैं. बताया गया कि कपिला गुरुवार को ही अरविंदा के घर पहुंचे थे.

कपिला चंद्रसेना पिछले कुछ समय से एक बड़े भ्रष्टाचार मामले को लेकर चर्चा में थे. उन पर और उनकी पत्नी पर 2.3 बिलियन अमेरिकी डॉलर के विमान खरीद सौदे में रिश्वत लेने के आरोप लगे थे. जांच एजेंसियों का दावा था कि ब्रुनेई की एक शेल कंपनी के जरिए करीब 20 लाख डॉलर की रिश्वत ली गई थी.
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक हाल ही में अदालत ने चंद्रसेना की गिरफ्तारी के लिए वारंट भी जारी किया था. उन पर कोर्ट की जमानत शर्तों का उल्लंघन करने का आरोप था.

घटना की जानकारी मिलते ही कोलंबो के मुख्य मजिस्ट्रेट मौके पर पहुंचे और जांच शुरू कर दी गई. वहीं श्रीलंका के पूर्व कप्तान अर्जुना राणातुंगा भी घटनास्थल पर पहुंचे.

अरविंदा डी सिल्वा श्रीलंका क्रिकेट इतिहास के सबसे महान बल्लेबाजों में गिने जाते हैं. उन्होंने 1996 वर्ल्ड कप फाइनल में शानदार शतक लगाने के साथ तीन विकेट भी लिए थे. वह अब तक वर्ल्ड कप फाइनल में ऐसा करने वाले इकलौते खिलाड़ी हैं. उसी प्रदर्शन की बदौलत श्रीलंका ने पहली बार विश्व कप खिताब जीता था.

Recent Post

Live Cricket Update

You May Like This

error: Content is protected !!

4th piller को सपोर्ट करने के लिए आप Gpay - 7587428786