राज्यपाल के परिसहाय नरेन्द्र रावत को दी गई भाव भीनी विदाई

भोपाल

राज्यपाल  मंगुभाई पटेल के परिसहाय (ए.डी.सी.)  नरेन्द्र रावत (आई.पी.एस.) को शुक्रवार को लोक भवन में भावभीनी विदाई दी गई। विदाई समारोह सांदीपनि सभागार के प्रथम तल पर आयोजित किया गया। राज्यपाल  पटेल की ओर से प्रमुख सचिव डॉ. नवनीत मोहन कोठारी और जनजातीय प्रकोष्ठ के अध्यक्ष  दीपक खांडेकर ने  नरेन्द्र रावत को फल, अंगवस्त्र एवं स्मृति चिन्ह भेंट किया।

समारोह में लोक भवन के अधिकारी और कर्मचारियों ने  रावत के साथ कार्य करने के आत्मीय अनुभव साझा किए। उनके प्रशासनिक समन्वय, कार्यकुशलता, सहयोगात्मक और सहज व्यक्तित्व की प्रशंसा की। इस अवसर पर सभी ने उन्हें नई पदस्थापना के लिये शुभकामनाएँ दी।

 नरेन्द्र रावत ने भी लोकभवन में लगभग 11 माह के कार्यकाल के दौरान मिले सहयोग एवं आत्मीयता के लिए वरिष्ठ अधिकारियों और सहकर्मियों के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि लोक भवन कार्यकाल उनकी सेवा काल का महत्वपूर्ण एवं यादगार अनुभव रहा है। समारोह का संचालन प्रोटोकॉल अधिकारी सृष्टि वास्तव एवं आभार नियंत्रक हाउस होल्ड मती शिल्पी दिवाकर ने किया। कार्यक्रम में राज्यपाल के उप सचिव  सुनील दुबे, ए.डी.सी. मेजर श्रेयस दलवी, विधि अधिकारी  उमेश वास्तव, विशेष कर्तव्यस्‍थ अधिकारी  अरविन्द पुरोहित, लोक भवन के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

 नरेन्द्र रावत 10 जून 2025 से राज्यपाल के परिसहाय के रूप में लोक भवन, भोपाल में पदस्थ हुए थे। वर्तमान में उनका स्थानांतरण इंदौर नगर के जोन-1 पुलिस उपायुक्त के पद पर हुआ है।

 

Recent Post

Live Cricket Update

You May Like This

error: Content is protected !!

4th piller को सपोर्ट करने के लिए आप Gpay - 7587428786