साई सुदर्शन का शतक बेकार, कोहली और पडिक्कल की विस्फोटक बल्लेबाजी, बेंगलुरु ने गुजरात को चिन्नास्वामी में हराया

 बेंगलुरु 

आईपीएल 2026 के 34वें मैच में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने गुजरात टाइटंस को 5 विकेट से रौंद दिया. एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में गुजरात ने पहले बल्लेबाजी करते हुए साई सुदर्शन के शतक के दम पर 205 रनों का स्कोर खड़ा किया था. इसके जवाब में आरसीबी ने 5 विकेट खोकर 19वें ओवर में लक्ष्य का पीछा कर इस सीजन में 5वीं जीत दर्ज कर ली है. आईपीएल 2026 में ये ग्रुप स्टेज में एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु का आखिरी मैच था. डिफेंडिंग चैंपियन ने जीत के साथ अपने फैंस को जश्न मनाने का मौका दिया है. 7 में से 5 मुकाबले जीतकर आरसीबी पॉइंट्स टेबल पर दूसरे स्थान पर पहुंच गई है। 

विराट कोहली ने खेली 81 रनों की पारी
गुजरात टाइटंस के खिलाफ आरसीबी की शानदार जीत में विराट कोहली का अहम किरदार रहा. स्टार बल्लेबाज ने 44 गेंदों पर 81 रनों की कीमती पारी खेली. इस दौरान उन्होंने 8 चौके और 4 छक्के जड़े. नंबर-3 पर उतरे देवदत्त पडिक्कल ने भी बल्ले से धमाका करते हुए आतिशी अर्धशतक जड़ा. बाएं हाथ के स्टाइलिश बल्लेबाज ने 203.70 की स्ट्राइक रेट से खेलते हुए 27 गेंदों पर 55 रन बनाए. दोनों के बीच दूसरे विकेट के लिए 59 गेंदों पर 115 रनों की मैच जिताऊ पार्टनरशिप की। 

गुजरात टाइटंस की हार में विलेन बने सुंदर
गुजरात टाइटंस की इस हार में वाशिंगटन सुंदर सबसे बड़े विलेन बने. उन्होंने आरसीबी की पारी के पहले ओवर में ही विराट कोहली का आसान कैच टपका दिया. ये कैच काफी महंगा साबित हुआ, क्योंकि कोहली उस समय शून्य पर थे और उन्होंने 81 रनों की पारी खेली। 

साई सुदर्शन के शतक पर फिरा पानी
इससे पहले RCB के कप्तान रजत पाटीदार ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया था. गुजरात टाइटंस की तरफ से ओपनर साई सुदर्शन ने शानदार शतक जड़ते हुए 58 गेंदों पर 100 रनों की पारी खेली. हालांकि, उनके इस शतक पर विराट कोहली और देवदत्त पडिक्कल की पार्टनरशिप भारी पड़ा और आरसीबी ने आसानी से 206 रनों का पीछा कर लिया। 

साई सुदर्शन ने बनाया बड़ा रिकॉर्ड
इस पारी के दौरान सुदर्शन ने एक और बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम किया। वह आईपीएल में सबसे तेज 2000 रन बनाने वाले बल्लेबाज बन गए, जो उनकी निरंतरता और गुणवत्ता को दर्शाता है। हालांकि उन्हें किस्मत का भी थोड़ा साथ मिला। 91 रन के स्कोर पर सुयश शर्मा ने उनका कैच छोड़ दिया, जिसका पूरा फायदा उठाते हुए उन्होंने अपना शतक पूरा किया।

 

Recent Post

Live Cricket Update

You May Like This

error: Content is protected !!

4th piller को सपोर्ट करने के लिए आप Gpay - 7587428786