जालंधर में ED का बड़ा एक्शन: 13 अधिकारियों का तबादला, रेड के बाद प्रशासनिक हलचल तेज

जालंधर.

प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के जालंधर कार्यालय के 13 अधिकारियों का तबादला किया गया है. कैबिनेट मंत्री संजीव अरोड़ा और जालंधर के रियल स्टेट कारोबारी चंद्रशेखर अग्रवाल पर रेड के तुरंत बाद विभाग में फेर बदल पर सवालिया निशान लगा है। इससे पहले पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह को सम्मन भेजे जाने के बाद जालंधर में ईडी के संयुक्त निदेशक रवि तिवारी का तबादला चेन्नई कर दिया गया था।

उनकी जगह दिनेश पुरुचुरी को जालंधर का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है, जो दिल्ली से ही काम संभाल रहे हैं। विभाग में बड़ी संख्या में अधिकारियों के तबादलों से दफ्तर की कार्यप्रणाली प्रभावित होने के साथ ही हाई प्रोफाइल मामलों की जांच पर भी असर पड़ेगा। हर वर्ष तबादलों के दौरान किसी एक स्टेशन से 2-3 अधिकारियों का ट्रांसफर होता है, लेकिन इस बार जालंधर कार्यालय से 13 अधिकारियों का एक साथ तबादला कर दिया गया।

एक साथ बड़ी संख्या में अधिकारियों के जाने और नए अधिकारियों के अभी कार्यभार संभालने में देरी के कारण फिलहाल जालंधर कार्यालय में स्टाफ की कमी की स्थिति बन गई है। तबादलों में कई सहायक निदेशकों को बेंगलुरु, हैदराबाद, चेन्नई और जम्मू जैसे शहरों में भेजा गया है। जालंधर कार्यालय में चंडीगढ़, जम्मू, हैदराबाद और बेंगलुरु के अधिकारी तैनात किए जा रहे है।

Recent Post

Live Cricket Update

You May Like This

error: Content is protected !!

4th piller को सपोर्ट करने के लिए आप Gpay - 7587428786