अपहृत बेटे की सकुशल बरामदगी पर पिता ने सीएम योगी का जताया आभार

  • बस्ती में अपहरण के कुछ ही घंटों में कार्रवाई कर पुलिस ने दोनों युवकों को सुरक्षित बरामद किया, तीन आरोपी गिरफ्तार
  • पिता बोले- पुलिस ने तत्परता से कार्रवाई कर बेटे की जान बचाई

बस्ती
जनपद बस्ती में अपहृत युवक की सकुशल बरामदगी के बाद पीड़ित परिवार ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, पुलिस महानिदेशक और बस्ती पुलिस के प्रति आभार व्यक्त किया है। पीड़ित अनय उपाध्याय के पिता मनोज कुमार उपाध्याय ने कहा कि उनके बेटे का कुछ अज्ञात लोगों द्वारा अपहरण कर लिया गया था। इसकी सूचना मिलते ही उन्होंने थाना लालगंज में शिकायत दर्ज कराई। उन्होंने बताया कि पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए तत्काल कार्रवाई की और उनके बेटे के साथ उसके साथी को भी सुरक्षित बरामद कर लिया। उन्होंने कहा कि इसके लिए वो उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री और बस्ती पुलिस का हृदय से आभार व्यक्त करते हैं, जिन्होंने समय पर कार्रवाई कर बेटे की जान बचाई।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, 8 अप्रैल को अनय उपाध्याय अपने मित्र के साथ वाराणसी गया था, जहां 9 अप्रैल को कुछ अज्ञात लोगों ने दोनों को बंधक बनाकर उनके परिजनों से फिरौती मांगनी शुरू कर दी। सूचना मिलते ही थाना लालगंज पुलिस ने मामला दर्ज कर त्वरित कार्रवाई शुरू की। उच्चाधिकारियों के निर्देश पर पुलिस टीम वाराणसी पहुंची और स्थानीय पुलिस के सहयोग से मोबाइल लोकेशन ट्रेसिंग व सीसीटीवी फुटेज के आधार पर दोनों युवकों को गोइठहां चौराहा स्थित एक रेस्टोरेंट से सकुशल बरामद कर लिया। इस दौरान पुलिस ने तीन आरोपियों को हिरासत में लेकर आगे की विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है। बरामद युवकों में अनय उपाध्याय (19 वर्ष) और उसका साथी दिव्यांशु उर्फ राहुल उपाध्याय (17 वर्ष) शामिल हैं। पुलिस की इस त्वरित कार्रवाई से परिजनों ने राहत की सांस ली है और प्रशासन की तत्परता की सराहना की है।

Recent Post

Live Cricket Update

You May Like This

error: Content is protected !!

4th piller को सपोर्ट करने के लिए आप Gpay - 7587428786