बुध का मीन राशि में गोचर: सभी 12 राशियों पर असर, कुछ को मिलेगा नीचभंग राजयोग का लाभ

 बुध ग्रह कुंभ राशि से निकलकर मीन राशि में प्रवेश करेंगे और 30 अप्रैल तक यहीं रहेंगे. इस दौरान बुध का गोचर सभी 12 राशियों पर असर डालेगा. ज्योतिष के अनुसार, मीन राशि में बुध कमजोर स्थिति (नीच) में होते हैं, लेकिन खास बात यह है कि यह राशि बृहस्पति की है. ऐसे में कई लोगों के लिए नीचभंग राजयोग बनने की संभावना रहती है, जिससे अच्छे परिणाम भी मिल सकते हैं. बुध को बुद्धि, तर्क, व्यापार, गणना और कम्युनिकेशन का ग्रह माना जाता है. वहीं, बृहस्पति ज्ञान, धर्म और सकारात्मक सोच के कारक हैं. जब बुध मीन राशि में आता है, तो लोगों की सोच में आध्यात्मिकता और सकारात्मकता बढ़ सकती है. आइए पंडित प्रवीण मिश्र से जानते हैं कि सभी राशियों पर बुध का क्या असर पड़ेगा.

मेष राशि- आपको काम में जल्दबाजी से बचना होगा. सोच-समझकर फैसले लें. विदेश से जुड़े कामों में फायदा मिल सकता है. दुश्मनों पर जीत मिलेगी. अचानक धन लाभ भी हो सकता है.

वृषभ राशि– आपके रुके हुए काम पूरे होंगे. मेहनत का फल मिलेगा. आमदनी बढ़ सकती है. मानसिक तनाव कम होगा. सेहत में सुधार आएगा.

मिथुन राशि– करियर के लिए अच्छा समय है. नौकरी या प्रमोशन के मौके मिल सकते हैं. बिजनेस में भी फायदा होगा. बस बेकार के विवाद से दूर रहें.

कर्क राशि– शांत मन से काम करना आपके लिए फायदेमंद रहेगा. आपकी किस्मत साथ देगी. बिना सोचे कुछ भी बोलने से बचें. नेगेटिव सोच से दूर रहें.

सिंह राशि– काम में सावधानी जरूरी है. बड़े फैसले सोच-समझकर लें. परिवार में रिश्तों को संभालकर रखें. अचानक धन लाभ के मौके मिल सकते हैं.

कन्या राशि– मेहनत का अच्छा परिणाम मिलेगा. अपने काम पर फोकस रखें. दूसरों पर निर्भर न रहें. जल्दबाजी से बचें.

तुला राशि- इस समय आपको थोड़ा संभलकर चलना होगा. झगड़े और उधार लेन-देन से बचें. सेहत का ध्यान रखें. पढ़ाई करने वालों को सफलता मिल सकती है.

वृश्चिक राशि– धन लाभ के मौके मिलेंगे. सही प्लानिंग से काम करेंगे तो सफलता मिलेगी. परिवार का साथ मिलेगा.

धनु राशि- घर-परिवार से जुड़े काम पूरे होंगे. प्रॉपर्टी खरीदने के लिए समय अच्छा है. करियर में भी प्रगति होगी. नेगेटिव सोच से दूर रहें.

मकर राशि- रुके हुए काम पूरे होंगे और धन की स्थिति सुधरेगी. दोस्तों की सलाह फायदेमंद रहेगी. जल्दबाजी में फैसले लेने से बचें.

कुंभ राशि– मान-सम्मान बढ़ेगा और धन लाभ के योग बनेंगे. रुका हुआ पैसा वापस मिल सकता है. बोलचाल में संयम रखें.

मीन राशि– आपके लिए यह समय खास रहेगा. रुके हुए काम पूरे होंगे और करियर में सफलता मिलेगी. मन की चिंता दूर होगी और आर्थिक स्थिति बेहतर होगी.

Recent Post

Live Cricket Update

You May Like This

error: Content is protected !!

4th piller को सपोर्ट करने के लिए आप Gpay - 7587428786