हरियाणा में बारिश और आंधी का अलर्ट, ओलावृष्टि की संभावना, 7-8 अप्रैल को तेज हवाओं के साथ सुहावना मौसम

गुरुग्राम
हरियाणा में आने वाले दिनों में मौसम का मिजाज बदलने की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश के कई जिलों में हल्की बारिश, गरज-चमक और तेज हवाएं चल सकती हैं। कुछ स्थानों पर ओलावृष्टि की भी संभावना जताई गई है।

मौसम विभाग के मुताबिक, शनिवार के मुकाबले रविवार को प्रदेश के औसत अधिकतम तापमान में 0.2 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। इसके बावजूद तापमान सामान्य से 2.2 डिग्री सेल्सियस कम बना हुआ है।

गुरुग्राम का सबसे ज्यादा तापमान

प्रदेश में सबसे अधिक अधिकतम तापमान 33.3 डिग्री सेल्सियस नॉर्थकैप यूनिवर्सिटी (गुरुग्राम) में दर्ज किया गया, जबकि भिवानी में 32.9 और हिसार में अधिकतम तापमान 32.4 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। पिछले 24 घंटों के दौरान प्रदेश के कुछ स्थानों पर हल्की बारिश दर्ज की गई। वहीं कई इलाकों में गरज-चमक, बिजली गिरने और तेज हवाओं के साथ मौसम में बदलाव देखा गया।

आज चलेंगी तेज हवाएं
मौसम विभाग ने 6 अप्रैल को प्रदेश के कुछ स्थानों पर 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाओं के साथ गरज-चमक और बिजली गिरने की संभावना जताई है। वहीं 7 और 8 अप्रैल को कुछ स्थानों पर ओलावृष्टि और 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने का अनुमान है।

7-8 अप्रैल को होगी हल्की बारिश
सात अप्रैल को प्रदेश के कई स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है, जबकि 8 अप्रैल को कुछ स्थानों पर बारिश हो सकती है। वहीं, 5 और 6 अप्रैल को भी कहीं-कहीं हल्की बारिश होने के आसार हैं।

इन जिलों में रहेगा ज्यादा असर
मौसम विभाग के अनुसार सिरसा, फतेहाबाद और हिसार जिलों में गरज-चमक के साथ तेज हवाएं चल सकती हैं। इसके अलावा, अंबाला, यमुनानगर, कुरुक्षेत्र, कैथल, करनाल, सिरसा, फतेहाबाद, जींद और हिसार जिलों में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना जताई गई है।

Recent Post

Live Cricket Update

You May Like This

error: Content is protected !!

4th piller को सपोर्ट करने के लिए आप Gpay - 7587428786