प्रदेश की समस्त स्कूलों में आयोजित हुआ “भविष्य से भेंट कार्यक्रम

भोपाल

स्कूल चलें हम अभियान अंतर्गत शनिवार को प्रदेश की स्कूलों में भविष्य से भेंट कार्यक्रम का आयोजन हुआ। संचालक राज्य शिक्षा केन्द्र  हरजिंदर सिंह भोपाल के पीएम  नवीन कन्या विद्यालय तुलसी नगर पहुंचे और विद्यार्थियों से संवाद किया। उन्होंने विद्यार्थियों से बात करते हुए उन्हें किताबी पढ़ाई के साथ-साथ दैनन्दिनी जीवन में खेलों के माध्यम से शारीरिक सुदृढता एवं कम्प्यूटर और एआई जैसी तकनीकी सुविधाओं के समावेश पर भी जोर दिया।

स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा स्कूल चलें हम अभियान अंतर्गत विद्यार्थियों के मार्गदर्शन, प्रोत्साहन की दृष्टि से 4 अप्रैल को प्रदेश की समस्त शालाओं में समाज के प्रमुख व्यक्तियों की सहभागिता में भविष्य से भेंट’’ कार्यक्रम आयोजित करने के निर्देश दिए गए थे।

कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों, समाज के विभिन्न क्षेत्रों के प्रसिद्ध, प्रबुद्ध और सम्मानित व्यक्तियों को एक प्रेरक की भूमिका में विद्यार्थियों से भेंट के लिये शालाओं में आमंत्रित किया गया था, जिसके तहत प्रदेश की अनेक शालाओं में स्थानीय स्तर पर विशिष्ट उपलब्धियां हासिल करने वाले खिलाड़ी, साहित्यकार, कलाकार, मीडिया, संचार मित्रों, पुलिस अधिकारी, राज्य शासन के अधिकारी विशेष रूप से बच्चों के बीच पहुंचे और उन्हें जीवन में आगे बढने के लिए प्रेरित किया। इस दौरान अनेक शालाओं में सामाजिक संस्थाओं एवं आमंत्रित व्यक्तियों द्वारा स्वेच्छा से विद्यार्थियों को शाला उपयोगी वस्तुएं भी भेंट की गई।

स्कूल शिक्षा विभाग के वरिष्ठ अधिकारीगणों द्वारा प्रदेश के विभिन्न जिलों में पहुंचकर विद्यार्थियों को प्रोत्साहित किया और सत्रारंभ के अवसर पर शालाओं में आवश्यक व्यवस्थाओं का अवलोकन किया। प्रत्येक जिले में प्रथम एवं द्वितीय श्रेणी के अधिकारियों ने भी चयनित शालाओं में जाकर एक कालखण्ड अध्यापन कराया। भविष्य से भेंट कार्यक्रम में राज्य शिक्षा केन्द्र के अपर संचालक  शीतांशु शुक्ला ने सीहोर, अपर संचालक डॉ. अरूण सिंह इंदौर और देवास जिले की विभिन्न शालाओं में विद्यार्थियों के बीच जाकर संवाद किया

इस अवसर पर राज्य शिक्षा केन्द्र के समस्त जिला प्रभारी अधिकारियों के द्वारा जिलों में प्रवास कर स्कूल चलें हम अभियान अंतर्गत प्रवेशोत्सव के दौरान बच्चों का शाला नामांकन, नि:शुल्क पाठ्यपुस्तकों एवं नि:शुल्क साईकिल वितरण आदि का अवलोकन कर आवश्यक मार्गदर्शन भी प्रदान किया।

 

Recent Post

Live Cricket Update

You May Like This

error: Content is protected !!

4th piller को सपोर्ट करने के लिए आप Gpay - 7587428786