इंदौर के डायल-112 हीरोज रात्रि गश्त के दौरान घायल मिले व्यक्ति को त्वरित सहायता से पहुँचाया अस्पताल

भोपाल 

इंदौर जिले के थाना तेजाजी नगर क्षेत्र में डायल-112 जवानों की सतर्कता एवं संवेदनशीलता से रात्रि गश्त के दौरान सड़क किनारे घायल अवस्था में मिले एक व्यक्ति को समय पर अस्पताल पहुँचाकर उपचार उपलब्ध कराया गया। इस त्वरित कार्रवाई से पीड़ित व्यक्ति को शीघ्र चिकित्सकीय सहायता मिल सकी।

दिनांक 04 अप्रैल को थाना तेजाजी नगर क्षेत्र अंतर्गत केलोद फाटा के पास रात्रि गश्त के दौरान डायल-112 एफआरव्ही स्टाफ को सड़क किनारे एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल अवस्था में मिला। उक्त जानकारी तत्काल राज्य स्तरीय पुलिस कंट्रोल रूम डायल-112, भोपाल को दी गई एवं आवश्यक सहायता हेतु कार्रवाई प्रारंभ की गई।

मौके पर मौजूद डायल-112 स्टाफ आरक्षक श्री मोहन मालवीय, आरक्षक श्री आशीष पालीवाल एवं पायलट श्री मोहित जाट ने तत्परता दिखाते हुए घायल व्यक्ति को बिना विलंब किए एफआरव्ही वाहन की सहायता से एम.वाय. अस्पताल, इंदौर पहुँचाया।

डायल-112 जवानों की सतर्क एवं मानवीय कार्यवाही से घायल व्यक्ति को समय पर उपचार उपलब्ध हो सका। डायल-112 हीरोज श्रृंखला के अंतर्गत यह घटना दर्शाती है कि मध्यप्रदेश पुलिस की डायल-112 सेवा आमजन की सुरक्षा एवं आपात सहायता हेतु चौबीसों घंटे सजग, संवेदनशील एवं प्रतिबद्ध है।

 

Recent Post

Live Cricket Update

You May Like This

error: Content is protected !!

4th piller को सपोर्ट करने के लिए आप Gpay - 7587428786