बिहार और झारखंड के रेल यात्रियों को बड़ी सौगात, आनंद विहार से पुरुलिया के बीच चलेगी नई साप्ताहिक एक्सप्रेस

रांची
भारतीय रेलवे ने बिहार और झारखंड के लोगों के लिए एक नई साप्ताहिक एक्सप्रेस ट्रेन चलाने का फैसला किया है. यह ट्रेन आनंद विहार से पुरुलिया तक जाएगी. यह ट्रेन दिल्ली और झारखंड के बीच सीधी कनेक्टिविटी देगी. इससे यात्रियों को काफी राहत मिलेगी.

इस इलाके के लोगों को होगा फायदा
इस ट्रेन का खास फायदा बिहार के शाहाबाद और मगध इलाके के लोगों को मिलेगा. भभुआ रोड, सासाराम और डेहरी-ऑन-सोन जैसे स्टेशनों से अब दिल्ली जाना आसान हो जाएगा. खासकर छात्रों, नौकरीपेशा लोगों और व्यापारियों के लिए यह ट्रेन एक बेहतर विकल्प बनकर सामने आई है.

टाइम और रूट के बारे में जानिये
आनंद विहार से सुबह 5 बजे चलने वाली ट्रेन रात 10:40 बजे पुरुलिया पहुंचेगी. रास्ते में यह मुरादाबाद, बरेली, लखनऊ, अयोध्या, वाराणसी कैंट, पंडित दीन दयाल उपाध्याय जंक्शन, भभुआ रोड, सासाराम, डेहरी-ऑन-सोन, गढ़वा रोड, डालटोनगंज, रांची और मुरी स्टेशन पर रुकेगी.

वापसी में यह ट्रेन पुरुलिया से शाम 5 बजे रवाना होगी और अगले दिन रात 11:10 बजे आनंद विहार पहुंचेगी. यानी यात्रियों को दोनों तरफ से सफर का अच्छा टाइमिंग मिल जाएगा. रेलवे ने इस ट्रेन को फिलहाल साप्ताहिक रखा है. ट्रेन संख्या 14022 हर गुरुवार को दिल्ली से चलेगी, जबकि 14021 हर शुक्रवार को पुरुलिया से वापसी करेगी.

ट्रेन में क्या-क्या सुविधा
इस ट्रेन में एसी, स्लीपर और जनरल कोच लगाए गए हैं. इससे हर वर्ग के लोग अपनी सुविधा और बजट के हिसाब से यात्रा कर पाएंगे. यह नई ट्रेन बिहार और झारखंड के यात्रियों के लिए एक बड़ी राहत लेकर आई है. इससे सफर आसान होगा, समय बचेगा और कंफर्म टिकट मिलने की संभावना भी बढ़ेगी.

Recent Post

Live Cricket Update

You May Like This

error: Content is protected !!

4th piller को सपोर्ट करने के लिए आप Gpay - 7587428786