मुस्लिम समाज के युवाओं का ब्लॉक स्तरीय बैठक का हुआ आयोजन

सीतापुर छेत्र अंतर्गत ग्राम रायकेरा (टोकोपारा) में समस्त मुस्लिम युवाओं की बैठक का आयोजन किया गया। जिसमें सरगुजा जिले के सीतापुर, मैनपाट , बतौली के मुस्लिम युवाओं के साथ साथ जशपुर जिले के पत्थलगांव के भी युवा शामिल हुए। इस बैठक में मुस्लिम समाज की बेहतर शिक्षा, रोजगार, और स्वास्थ्य को लेकर की चर्चाएं की गई। मुसलमानों के भूमि रिकॉर्ड में त्रुटि पूर्वक धर्म, जाति, उपजाति में मुसलमान लिखा होने पर जाति प्रमाण पत्र नही बन पा रहा है, इसके लिए प्रशासन से संबंधी दिशा निर्देश की जानकारी बताई गई ताकि जाति प्रमाण पत्र बन सके और सरकार द्वारा दिए गए आरक्षण का लाभ मिल सके। इस संबंध में अल्पसंख्यक संगठन रज़ा यूनिटी फाउंडेशन द्वारा किए जा रहे प्रयास के बारे में भी बताया गया।
इस बैठक में मुख्य रूप से पत्थलगांव, पेंट, केशला, ढेलसरा, मैनपाट, टोकोपारा, बिशुनपुर, सीतापुर, तेलाईधार के मुस्लिम युवा शामिल हुए।

Recent Post

Live Cricket Update

You May Like This

error: Content is protected !!

4th piller को सपोर्ट करने के लिए आप Gpay - 7587428786