पंजाब के बरनाला में मरम्मत के दौरान मकान गिरा, मलबे में दबने से 3 मजदूरों की मौत, चौथे की तलाश जारी

 बरनाला
 पंजाब के बरनाला जिले के गांव फरवाही में रविवार सुबह एक दर्दनाक हादसा सामने आया, जब एक मकान अचानक गिरने से तीन मजदूर युवकों की मौत हो गई, जबकि एक अन्य युवक की तलाश जारी है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, विशाल पुत्र जीवन कुमार निवासी फरवाही का मकान सीवरेज का पानी नींव में जाने के कारण एक तरफ से कमजोर होकर बैठ गया था। इस मकान की मरम्मत का काम रणजीत ठेकेदार निवासी मोगा द्वारा किया जा रहा था और मकान को ऊपर उठाने का कार्य चल रहा था।

शनिवार रात चार युवक बॉबी सिंह, प्रिंस, गुरजीत सिंह और एक अज्ञात युवक (सभी निवासी मोगा) उसी मकान के अंदर सो रहे थे। रविवार सुबह अचानक मकान की एक दीवार झुक गई, जिससे पूरा ढांचा भरभराकर गिर पड़ा।

हादसे में तीन युवकों की मलबे के नीचे दबने से मौके पर ही मौत हो गई। मृतकों के शवों को सिविल अस्पताल बरनाला के शव ग्रह में रखवाया गया है। वहीं चौथे युवक की तलाश के लिए राहत एवं बचाव कार्य जारी है। घटना के बाद इलाके में शोक की लहर दौड़ गई है, जबकि प्रशासन द्वारा मामले की जांच शुरू कर दी गई है।

 

Recent Post

Live Cricket Update

You May Like This

error: Content is protected !!

4th piller को सपोर्ट करने के लिए आप Gpay - 7587428786