‘नीतीश हमारे गार्जियन’: जीविका दीदियों की आंखें नम, CM से भावुक अपील

नालंदा.

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने गुरुवार को नालंदा में अपनी स्मृद्धि यात्रा का समापन किया। नालंदा जिले को उन्होंने 810 करोड़ की योजनाओं की सौगात दी। इस दौरान सीएम ने विशाल जनसभा को भी संबोधित किया। जनसभा में भारी तादात में महिलाएं भी दिखीं।

कुछ महिलाएं नीतीश कुमार के भाषण के दौरान भावुक भी हो गईं। दीपनगर स्टेडियम में समृद्धि यात्रा के दौरान एक भावुक दृश्य देखने को मिला। जीविका दीदियों और स्थानीय महिलाओं की आंखें नम थीं। राज्यसभा और दिल्ली की राजनीति की चर्चाओं के बीच महिलाओं ने कहा कि नीतीश बाबू हमारे गार्जियन हैं, उनके जाने से ऐसा लग रहा है जैसे सिर से साया उठ रहा हो। महिलाओं ने यह भी कहा कि नीतीश कुमार दिल्ली जाने से पहले अपने जैसा सीएम बनाकर जाएं। हम उनको बहुत-बहुत धन्यवाद देते हैं। उन्होंने बिहार की महिलाओं के लिए बहुत कुछ किया है और रोजगार देने का काम किया।

विपक्ष पर बोला हमला
बता दें कि सीएम नीतीश कुमार ने जनसभा के दौरान विपक्ष पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि 2005 से पहले का बिहार किस हाल में था, ये सब जानते हैं। बिहार 2005 के बाद बदला है। नीतीश कुमार ने इस दौरान केंद्र सरकार और पीएम मोदी की भी जमकर तारीफ की। उन्होंने कहा कि आज बिहार को केंद्र से लगातार सहायता मिल रही है। सीएम नीतीश कुमार ने कहा कि नीतीश कुमार ने कहा कि उनकी सरकार ने अब तक 50 लाख युवाओं को नौकरी और रोजगार दिया है और अगले 5 वर्षों में 1 करोड़ रोजगार देने का लक्ष्य रखा गया है।

नीतीश जाएंगे राज्यसभा, कौन बनेगा बिहार का सीएम?
बता दें कि आने वाले 5 दिनों में नीतीश कुमार एमएलसी के पद से इस्तीफा दे देंगे। वहीं, 10 अप्रैल तक वह राज्यसभा की शपथ भी ले लेंगे। इसके बाद बिहार में नई सरकार का गठन होगा। नया मुख्यमंत्री बीजेपी के कोटे से हो सकता है। वहीं, सूत्र बता रहे हैं कि जदयू निशांत कुमार को उपमुख्यमंत्री बनाना चाहती है और विधानसभा अध्यक्ष पद भी दावेदारी पेश करेगी।

Recent Post

Live Cricket Update

You May Like This

error: Content is protected !!

4th piller को सपोर्ट करने के लिए आप Gpay - 7587428786