पटना
Bihar Board Inter Result 2026 Declared: बिहार बोर्ड के 13 लाख से ज्यादा परीक्षार्थियों का इंतजार खत्म हो गया है. बिहार विद्यालय परीक्षा समिति ने आज दोपहर 12वीं (इंटर) का रिजल्ट आधिकारिक तौर पर जारी कर दिया. छात्र अपना स्कोरकार्ड बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट results.biharboardonline.com पर देख सकते हैं।
लड़कियों ने फिर मारी बाजी
प्रारंभिक आंकड़ों के अनुसार, इस साल भी छात्राओं का प्रदर्शन छात्रों की तुलना में बेहतर रहा है. तीनों संकायों (आर्ट्स, कॉमर्स, साइंस) को मिलाकर कुल 13.17 लाख (13,17,846) छात्र परीक्षा में बैठे थे, जिनमें से 86.23 प्रतिशत छात्राएं पास हुई हैं. आर्टस कॉमर्स ने छात्राओं ने और साइंस में छात्र ने पास किया है।
टॉपर्स को मिलेगा इनाम
बोर्ड अध्यक्ष ने बताया कि कुल 26 टॉपर्स में 19 छात्राएं हैं. राज्य स्तर पर टॉप करने वाले छात्रों को नकद पुरस्कार, लैपटॉप और किंडल ई-बुक रीडर देकर सम्मानित किया जाएगा. साइंस स्ट्रीम में एक लड़के ने टॉप किया है, जबकि आर्ट्स और कॉमर्स में लड़कियां अव्वल रही हैं।
रिजल्ट में लड़कों पर लड़कियां भारी
राज्य में छात्राओं का पास प्रतिशत 86.23% रहा, जो छात्रों के 84.09% से अधिक है। यह आंकड़ा साफ तौर पर दिखाता है कि शिक्षा के क्षेत्र में बेटियां लगातार आगे बढ़ रही हैं। विशेषज्ञ इसे महिला सशक्तिकरण की दिशा में एक सकारात्मक संकेत मान रहे हैं।
26 टॉपर्स में से 19 छात्राएं
टॉपर्स की बात करें तो कुल 26 टॉपर्स में से 19 छात्राएं हैं, जो यह साबित करता है कि मेधा सूची में भी बेटियों का दबदबा कायम है। इन सभी टॉपर्स को सरकार द्वारा पुरस्कृत किया जाएगा।
किस संकाय में किसने किया टॉप
बिहार बोर्ड के अध्यक्ष आनंद किशोर ने कहा कि समस्तीपुर के आदित्य प्रकाश अमन ने साइंस संकाय में टॉप किया है। उन्होंने 481 अंक प्राप्त किया। यह कुल अंकों का 96.20 प्रतिशत है। वहीं साक्षी कुमार (सीतामढ़ी) और सतना कुमारी (नवादा) ने दूसरा स्थान प्राप्त किया है। इन दोनों ने 479 अंक प्राप्त किया है। कला संकाय में गया जिले की निशु कुमारी ने टॉप किया है। उन्होंने 479 अंक प्राप्त कर पहला स्थान प्राप्त किया है। इस प्रकार यह कुल अंकों का 95.1 प्रतिशत है। इसके साथ ही सीतामढ़ी की सिद्धि शुक्ला और लखीसराय की चंद्रदीप कुमार ने दूसरा स्थान प्राप्त किया है।
Bihar Board 12th Result 2026: ऐसे रिजल्ट करें चेक?
सबसे पहले results.biharboardonline.com पर जाएं.
होमपेज पर 'Intermediate Annual Examination 2026' के लिंक पर क्लिक करें.
अपना Roll Code और Roll Number दर्ज करें.
कैप्चा कोड भरकर 'View' पर क्लिक करें.
आपकी मार्कशीट स्क्रीन पर आ जाएगी, इसे PDF में सेव कर लें.
स्क्रूटनी और कंपार्टमेंटल परीक्षा का विकल्प
जो छात्र अपने प्राप्तांकों से संतुष्ट नहीं हैं या उन्हें लगता है कि उनकी कॉपी ठीक से नहीं जांची गई, वे दी गई डेट पर बोर्ड की वेबसाइट पर 'स्क्रूटनी' के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे. इसके अलावा, जो छात्र एक या दो विषयों में फेल हो गए हैं, उन्हें निराश होने की जरूरत नहीं है. बोर्ड उनके लिए 'कंपार्टमेंटल एग्जाम' आयोजित करेगा, जिससे उनका साल खराब होने से बच जाएगा. अभी कंपार्टमेंट एग्जाम की तारीखें घोषित नहीं की गई हैं।









