चंडीगढ़ में सनसनी: प्रॉपर्टी डीलर पर दिनदहाड़े 9 राउंड फायरिंग, इलाके में दहशत

चंडीगढ़
एक प्रॉपर्टी डीलर की दिनदहाड़े गोली मारकर चंडीगढ़ में हत्या कर दी गई। यह कांड सेक्टर 9 में बुधवार दोपहर को हुआ। इस घटना के बाद इलाके में अफरातफरी मच गई। मृतक की पहचान प्रीत नागरा के रूप में हुई है, जो पेशे से प्रॉपर्टी डीलर थे। वह न्यू चंडीगढ़ के मुल्लानपुर इलाके के कुबाहेरी में रहते थे। उन्हें दोपहर में करीब 12 बजे गोली मारी गई। उन्हें तुरंत ही पास के सरकारी अस्पताल ले जाया गया, जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। शुरुआती रिपोर्ट्स के अनुसार यह घटना उस वक्त हुई, जब प्रीत नागरा बॉडी जोन नाम की जिम से बाहर निकल रहे थे।

वह अपनी कार में बैठे ही थे कि उन पर बाइक सवार हमलावरों ने फायरिंग कर दी। पुलिस मौके पर पहुंची है और घटनास्थल की बैरेकेडिंग करके जांच की जा रही है। माना जा रहा है कि यह किसी रंजिश या फिर लेनदेन के विवाद से जुड़ी हो सकती है। हमलावरों ने प्रीत नागरा पर 8 से 10 गोलियां दागीं और फिर मौके से भाग निकले। इससे यह अंदाजा लगाया जा रहा है कि वह शायद प्रीत नागरा के कत्ल के इरादे से ही आए थे। तभी इतनी बड़ी संख्या में गोलियां दागी गईं। पुलिस ने घटना के बाद मौके पर पहुंचकर इलाके की घेराबंदी की और जांच की जा रही है। फॉरेंसिक टीम ने भी मौके से सबूत जुटाए हैं।

पुलिस का कहना है कि इस घटना की जांच में सीसीटीवी फुटेज से मदद मिल सकती है। इसी इरादे से आसपास में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी चेक की जा रही हैं। अब तक हमलावरों की मंशा का पता नहीं लगा है। फिलहाल हमलावरों की तलाश में पुलिस जुटी है और मामले की जांच के लिए टीम का गठन किया गया है। बीते कुछ महीनों में चंडीगढ़ समेत आसपास के इलाकों में फायरिंग और हमले जैसी घटनाएं तेजी से बढ़ी हैं। ऐसी स्थिति में इस घटना ने एक बार फिर से सिटी ब्यूटीफुल की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े किए हैं।

 

Recent Post

Live Cricket Update

You May Like This

error: Content is protected !!

4th piller को सपोर्ट करने के लिए आप Gpay - 7587428786