स्वतंत्रता दिवस समारोह के लिए शुरू हुई तैयारी, फुल ड्रेस रिहर्सल के दौरान आईएएस ने ली परेड की सलामी

बलौदाबाजार :  15 अगस्त को देश 77वां स्वतंत्रता दिवस मनाने जा रहा है. इसको लेकर देश की राजधानी दिल्ली से लेकर प्रदेश के दूरदराज स्थित पंचायतों में तैयारियां शुरू हो गई हैं. प्रदेश के जिला मुख्यालयों में स्वतंत्रता दिवस पर होने वाले आयोजन के लिए ड्रेस रिहर्सल शुरू हो गया है.

प्रदेश के अन्य जिलों की तरह बलौदाबाजार में भी जिला स्तरीय स्वतंत्रता दिवस की तैयारी पूरी हो गई है. पंडित चक्रपाणि शुक्ल हायर सेकेण्डरी स्कूल में होने वाले स्वतंत्रता दिवस समारोह में संसदीय सचिव चंद्रदेव राय समारोह के मुख्य अतिथि होंगे. आयोजन के लिए आज फुल ड्रेस रिहर्सल हुआ.

आईएएस रोमा श्रीवास्तव ने ध्वजारोहण कर परेड की सलामी ली. कलेक्टर चंदन कुमार, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक दीपक झा ने परेड का निरीक्षण किया. डीएसपी सुमन्दर लकडा के नेतृत्व में पुलिस, नगर सेना एनसीसी स्काउट-गाइड व रेड क्रॉस के महिला एवं पुरुष जवानों ने भाग लिया. रंगारंग सांस्कृतिक के साथ स्वतंत्रता दिवस समारोह मनाया जाएगा.

Recent Post

Live Cricket Update

You May Like This

error: Content is protected !!

4th piller को सपोर्ट करने के लिए आप Gpay - 7587428786