JEE Advanced 2026 का शेड्यूल जारी: 17 मई को देशभर में होगी परीक्षा, IIT रुड़की ने किया ऐलान

लुधियाना
इंडियन इंस्टीच्यूट ऑफ टैक्नोलॉजी (आई.आई.टी.) रुड़की ने जे.ई.ई. एडवांस्ड से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी सांझा करते हुए परीक्षा की तारीख का ऐलान कर दिया है। इस साल यह परीक्षा 17 मई को ली जाएगी। परीक्षा के लिए इच्छुक उम्मीदवार 23 अप्रैल से लेकर 2 मई तक ऑफिशियल वैबसाइट jeeadv.ac.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। विदेशी उम्मीदवारों के लिए रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया 6 अप्रैल से ही शुरू हो जाएगी। परीक्षा एक ही दिन में 2 अलग-अलग सत्रों में होगी। पहला पेपर सुबह 9 से दोपहर 12 बजे तक होगा, जबकि दूसरा पेपर बाद दोपहर 2.30 से शाम 5.30 बजे तक आयोजित किया जाएगा।

कौन दे सकेगा परीक्षा
जे.ई.ई. एडवांस्ड में शामिल होने के लिए कैंडिडेट का जे.ई.ई. मेन के पेपर-1 में पास होना जरूरी है। केवल वही कैंडिडेट आवेदन कर सकते हैं जिन्होंने टॉप 2.5 लाख में अपनी जगह बनाई हो। इसके अलावा जिसने पहली बार 12वीं कक्षा की परीक्षा साल 2025 में दी हो और 12वीं में फिजिक्स, कैमिस्ट्री और मैथ्स विषय होना अनिवार्य है। जिन उम्मीदवारों को पहले ही किसी आई.आई.टी. में एडमिशन मिल चुका है, वे इस परीक्षा के लिए एलिजिबल नहीं होंगे। परीक्षा कम्प्यूटर आधारित टैस्ट (सी.बी.टी.) मोड में देशभर के निर्धारित परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की जाएगी। प्रश्न पत्र हिंदी और अंग्रेजी दोनों भाषाओं में उपलब्ध कराया जाएगा, ताकि अधिक से अधिक छात्र आसानी से परीक्षा दे सकें।

Recent Post

Live Cricket Update

You May Like This

error: Content is protected !!

4th piller को सपोर्ट करने के लिए आप Gpay - 7587428786