दाखिल-खारिज में देरी से शहरी जनता परेशान, विधायक ने DM से की शिकायत

मुजफ्फरपुर.

शहरी अंचल में दाखिल-खारिज से जुड़े मामलों में आम लोगों को हो रही परेशानी को लेकर बोचहां की विधायक बेबी कुमारी ने जिलाधिकारी सुब्रत कुमार सेन से मुलाकात कर शिकायत की। उन्होंने बोचहां विधानसभा क्षेत्र की विभिन्न समस्याओं से जिलाधिकारी को अवगत कराया।
विधायक ने कहा कि मुशहरी अंचल में दाखिल-खारिज के मामलों में लोगों को अनावश्यक रूप से परेशान किया जा रहा है।

उन्होंने नरौली डीह निवासी विनय कुमार भोला कुशवाहा के मामले का जिक्र करते हुए बताया कि उनका दाखिल-खारिज आवेदन बार-बार अस्वीकृत किया जा रहा है। इसके अलावा राम बाबू पांडेय के परिमार्जन से जुड़े मामले समेत कई लंबित दाखिल-खारिज आवेदनों की निष्पक्ष जांच कराने की मांग की गई।

जिलाधिकारी ने मामले की जांच कराने और दोषी अधिकारी, कर्मचारी या डाटा ऑपरेटर के खिलाफ सख्त कार्रवाई का आश्वासन दिया।
मुलाकात के दौरान विधायक ने जीरोमाइल गोलंबर के सौंदर्यीकरण, विभिन्न सड़कों के निर्माण व चौड़ीकरण, शिक्षा और स्वास्थ्य संस्थानों की स्थापना, बिजली आपूर्ति और पेयजल व्यवस्था से जुड़ी समस्याओं को भी जिलाधिकारी के समक्ष रखा।

इसी के साथ प्रशासन और आम जनता के बीच सीधा संवाद स्थापित करने के उद्देश्य से जनसंवाद कार्यक्रम आयोजित करने का निर्णय लिया गया है। इसके तहत 19 मार्च को मुशहरी और 23 मार्च को बोचहां प्रखंड कार्यालय परिसर में जनसंवाद कार्यक्रम आयोजित होगा। विधायक बेबी कुमारी ने बताया कि इन कार्यक्रमों में सभी विभागों के अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहेंगे, जहां आम लोग अपनी समस्याएं सीधे प्रशासन के सामने रख सकेंगे।

Recent Post

Live Cricket Update

You May Like This

error: Content is protected !!

4th piller को सपोर्ट करने के लिए आप Gpay - 7587428786