मैं विधायक जरूर हूं पर मेरा भी टिकट कंफर्म नहीं : मोहन मरकाम

रायपुर। छत्तीसगढ़ में आगामी विधानसभा चुनाव के लिए कुछ ही महीने शेष है। चुनाव को लेकर छत्तीसगढ़ कांग्रेस में वरिष्ठ नेताओं के बीच लगातार बैठकें हो रही है और चुनाव संबंधी विषयों के साथ ही टिकट वितरण पर भी चर्चाएं हो रही है। इस बीच एक बड़ी खबर सामने आई है जिसमें मंत्री मोहन मरकाम ने ऐसा बयान ला दिया है जो कई कांग्रेस नेताओं के दिल की धड़कनें बढ़ा सकती है।

मंत्री मोहन मरकाम ने कहा है कि मैं भी विधायक हू, लेकिन मेरी भी टिकट अभी कन्फर्म नहीं है। बता दें कि एक दिन पहले ही पत्रकारों से बातचीत करते हुए मंत्री टीएस सिंहदेव ने भी कई विधायकों का टिकट कटने के संकते दिए थे। दरअसल मोहन मरकाम बीते दिनों बैकुंठपुर और मनेंद्रगढ़ प्रवास पर थे। इस दौरान उन्होंने पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि टिकट काटना या देना हाईकमान का काम है, जो सभी के लिए मान्य होता है।

मैं भी विधायक हूं मेरी भी टिकट अभी कन्फर्म नहीं है। वहीं उन्होंने सत्ता और संघठन के बीच तालमेल से 75 प्लस के साथ सरकार बनाए जाने की बात भी कही। मनेंद्रगढ़ दौरे के दौरान मंत्री मोहन मरकाम कांग्रेस नेताओं से मुलाकात की और आगामी चुनाव की तैयारियों को लेकर चर्चा की। साथ ही कलेक्टर सभाकक्ष में अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की और उनके कामकाज की जानकारी भी ली।

 

Recent Post

Live Cricket Update

You May Like This

error: Content is protected !!

4th piller को सपोर्ट करने के लिए आप Gpay - 7587428786