झारखंड की राजधानी में हाथियों का तांडव, 4 लोगों की कुचलकर मौत, सड़क पर मची अफरा-तफरी

रांची

झारखंड के रांची के इटकी थाना क्षेत्र के कुंदी पतराटोली गांव स्थित जलेबिया जंगल में एक बार फिर जंगली हाथी ने उत्पात मचाया। बीते शनिवार सुबह हुए इस हमले में एक युवक और तीन महिलाएं गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद पूरे इलाके में दहशत का माहौल है।

हाथी को देखते ही सभी जान बचाकर भागने लगे
जानकारी के अनुसार, शनिवार सुबह गांव की कुछ महिलाएं जंगल में पत्ता चुनने गई थीं। इसी दौरान अचानक एक जंगली हाथी उनके सामने आ गया। हाथी को देखते ही सभी जान बचाकर भागने लगे। इस दौरान मांगी उरांव, सावित्री केरकेट्टा और 15 वर्षीय रितिका गिर पड़ीं और हाथी की चपेट में आ गईं। वहीं, एक युवक भी हाथी के हमले में बुरी तरह घायल हो गया। उसके हाथ और पैर में गंभीर चोट आई है।

वन विभाग ने ग्रामीणों से अपील की
घटना के बाद ग्रामीणों ने हिम्मत दिखाते हुए सभी घायलों को तुरंत स्थानीय अस्पताल पहुंचाया। डॉक्टरों के अनुसार सभी का इलाज जारी है। हाथी के हमले की सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंच गई। प्रभारी वनपाल राहुल महली के नेतृत्व में टीम हाथी की निगरानी कर रही है और उसे सुरक्षित जंगल की ओर खदेड़ने का प्रयास कर रही है। वन विभाग ने ग्रामीणों से अपील की है कि वे फिलहाल जंगल की ओर न जाएं और सतर्क रहें। वन विभाग के अधिकारियों ने कहा है कि घायलों को सरकारी प्रावधानों के तहत मुआवजा दिया जाएगा।

 

Recent Post

Live Cricket Update

You May Like This

error: Content is protected !!

4th piller को सपोर्ट करने के लिए आप Gpay - 7587428786