झारखंड में ठंड का कहर, 14 फरवरी तक कोहरा और बादल छाए रहेंगे

रांची

 झारखंड में अब कड़ाके की ठंड की विदाई हो चुकी है। मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार, राज्य में अगले कुछ दिनों तक मौसम शुष्क बना रहेगा और न्यूनतम तापमान में 2 से 4 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी होने की संभावना है।

मौसम विभाग के अनुसार, 14 फरवरी तक राज्य के मध्य, दक्षिणी और उत्तर-पूर्वी हिस्सों में सुबह के वक्त हल्का कोहरा देखने को मिल सकता है। हालांकि, दिन चढ़ने के साथ ही आसमान पूरी तरह साफ हो जाएगा। 10 से 12 फरवरी के बीच कुछ जिलों में बादलों की आवाजाही रह सकती है, लेकिन बारिश की कोई उम्मीद नहीं है।

तापमान की बात करें तो चाईबासा राज्य का सबसे गर्म स्थान रहा, जहाँ तापमान 31.8°C दर्ज किया गया। वहीं गुमला में न्यूनतम तापमान 6.2°C रिकॉर्ड हुआ। जबकि राजधानी रांची में अधिकतम तापमान 24.4 डिग्री और न्यूनतम तापमान 9.9 डिग्री सेल्सियस रहा। आने वाले दिनों में न्यूनतम तापमान में 2 से 4 डिग्री सेल्सियस तक की बढ़ोतरी होने की संभावना है। उत्तर और मध्य झारखंड में दिन का तापमान 28 से 31 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है, जबकि दक्षिणी जिलों में अधिकतम तापमान 31 से 33 डिग्री सेल्सियस तक जाने का अनुमान है।

मौसम विभाग ने फिलहाल किसी भी जिले के लिए कोई चेतावनी जारी नहीं की है। मौसम शुष्क रहने के कारण यह समय कृषि कार्यों के लिए बेहद अनुकूल है। हालांकि, सुबह और शाम हल्की ठंड बरकरार रहेगी, इसलिए स्वास्थ्य के प्रति सावधानी बरतने की सलाह दी गई है।

Recent Post

Live Cricket Update

You May Like This

error: Content is protected !!

4th piller को सपोर्ट करने के लिए आप Gpay - 7587428786