अग्निवीर भर्ती 10 को भिवानी में होगी, जनरल ड्यूटी एवं ट्रेड्समैन के लिए होगा चयन

रोहतक.

अग्निवीर भर्ती योजना के अंतर्गत अग्निवीर जनरल ड्यूटी एवं अग्निवीर ट्रेड्समैन (10वीं पास) श्रेणियों के लिए द्वितीय चरण की भर्ती रैली का आयोजन 10 फरवरी होगा। भर्ती रैली भिवानी स्थित भीम स्टेडियम में आयोजित की जाएगी। स्थानीय सेना भर्ती कार्यालय के भर्ती निदेशक अनुराग सिंह ने बताया कि कि उक्त श्रेणियों के लिए कामन एंट्रेंस एग्जाम (द्वितीय चरण) में शार्टलिस्ट किए गए उम्मीदवार अपने एडमिट कार्ड भारतीय सेना की आधिकारिक वेबसाइट www.joinindianarmy.nic.in से डाउनलोड कर सकते हैं।

भर्ती से संबंधित किसी भी प्रकार की सहायता के लिए उम्मीदवार सेना भर्ती कार्यालय रोहतक या हेल्पलाइन नंबर 8901384498 एवं 01262-253431 पर संपर्क कर सकते हैं। भर्ती निदेशक ने सभी उम्मीदवारों को दलालों से सावधान रहने की सलाह देते हुए कहा कि सेना भर्ती प्रक्रिया पूरी तरह निष्पक्ष, पारदर्शी एवं योग्यता आधारित है। भर्ती रैली के दौरान किसी भी प्रकार के शक्तिवर्धक या नशीले पदार्थों का सेवन करने वाले उम्मीदवारों को भर्ती प्रक्रिया से वंचित कर दिया जाएगा। उन्होंने उम्मीदवारों से अपील की है कि वे भर्ती रैली में आवश्यक दस्तावेजों सहित निर्धारित समय पर उपस्थित हो।

Recent Post

Live Cricket Update

You May Like This

error: Content is protected !!

4th piller को सपोर्ट करने के लिए आप Gpay - 7587428786