हाथियों का उत्पात : हाथी के हमले से एक महिला की मौत…पति और बच्चों ने भागकर बचाई जान

जशपुर। छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले में हाथी के हमले से एक महिला की मौत हो गई है। वहीं महिला के पति और दो बच्चों ने भागकर किसी तरह अपनी जान बचाई। मृतका का नाम ठुंनकी बाई बताया जा रहा है।

बादलखोल अभ्यारण्य के पास हाथी ने महिला पर हमला किया। घटना की सूचना मिलते ही बगीचा वन परिक्षेत्र अमला मौके पर पहुंचा। इस घटना के बाद से ग्रामीणों में आक्रोश है। यह घटना कुटमा गांव की है। वहीं कुटमा क्षेत्र में हाथी विचरण कर धान और मक्का फसल को नुकसान पहुंचा रहे हैं।

मिली जानकारी के अनुसार, मृतका ठुंनकी बाई बगीचा वनपरिक्षेत्र के कुटमा गांव की रहने वाली है। परिवार के साथ वह अपनी बेटी के ससुराल से लौट रही थी। इस दौरान कुटमा सलखाडांड़ के पास हाथी के कुचलने से महिला की मौत हो गई। वहीं पति अपनी बेटी के दो बच्चों के साथ भागकर जान बचाई।

फसलों को पहुंचा रहे नुकसान


बताया जा रहा है कि, यहां बादलखोल अभ्यारण्य में विचरण कर रहे हाथियों के तीन अलग-अलग दल आये दिन समीप के रिहायशी इलाकों में पहुंच कर जमकर उत्पात मचा रहे हैं। इन दिनों किसानों के खेतों में मक्का और धान की फसल को नुकसान पहुंचाने के साथ हाथी घरों को भी क्षतिग्रस्त कर वहां रखा अनाज चट कर जा रहे हैं। बादलखोल अभ्यारण्य का मुख्यालय अम्बिकापुर होने के कारण स्थानीय अमला ग्रामीणों की सूचना के बाद भी मदद करने नहीं पहुंचता है। हाथियों की गतिविधियों पर वन विभाग के कर्मचारियों के नजर नहीं रखने से यहां 6 गांव के लोगों की परेशानी बढ़ गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Post

Live Cricket Update

You May Like This

4th piller को सपोर्ट करने के लिए आप Gpay - 7587428786

× How can I help you?