Aaj ka Panchang : आज बुधवार को लगेगा पंचक, इन मुहूर्त में करें शुभ कार्य

Aaj ka Panchang : आज बुधवार को श्रावण माह के कृष्ण पक्ष की प्रतिपदा अथवा प्रथमा तिथि है जो रात्रि 8.05 बजे तक रहेगी। पूरे दिन श्रवण और धनिष्ठा नक्षत्र रहेंगे। सूर्योदय सुबह 5.51 बजे एवं सूर्यास्त सायं 7.14 बजे होगा। चन्द्रोदय 8.06 बजे तथा चन्द्रास्त अगले दिन 6.08 बजे होगा।

आज का पंचांग इस प्रकार रहेगा 

शक संवत – 1945
विक्रम संवत – 2080
कलि संवत – 5124
मास – श्रावण अधिकमाह, कृष्ण पक्ष

शुभ-अशुभ मुहूर्त एवं राहुकाल

आज दुष्ट मुहूर्त दोपहर 12.00 बजे से 12.54 बजे तक रहेगा। कुलिक योग दोपहर 12.00 बजे से 12.54 बजे तक एवं कंटक योग सायं 5.23 बजे से 6.17 बजे तक रहेगा। कालवेला/अर्द्धयाम का समय सुबह 6.36 बजे से 7.30 बजे तक रहेगा। यमघण्ट योग सुबह 8.24 बजे से 9.14 बजे तक एवं यमगंड योग सुबह 7.23 बजे से 9.04 बजे तक रहेगा। राहुकाल दोपहर 12.27 बजे से 2.08 बजे तक रहेगा। इस अवधि में कोई भी शुभ कार्य करने से बचें। आज सुबह 11.26 बजे से पंचक भी आरंभ हो रहे हैं, ऐसे में अगले पांच दिन किसी भी शुभ कार्य को करने से बचें।

आज का चौघड़िया 

आज सुबह 5.51 बजे से 7.32 बजे तक क्रमशः लाभ एवं अमृत का चौघड़िया रहेगा। सुबह 10.53 बजे से दोपहर 12.33 बजे तक शुभ का चौघड़िया रहेगा। सायं 5.34 बजे से 7.14 बजे तक लाभ का चौघड़िया रहेगा। रात्रि 8.34 बजे से 11.14 बजे तक क्रमशः शुभ एवं अमृत का चौघड़िया रहेगा। विजय मुहूर्त दोपहर 2.47 बजे से 3.40 बजे तक रहेगा। बुधवार होने के कारण अभिजीत मुहूर्त मान्य नहीं है। अमृत काल अर्द्धरात्रि बाद 12.51 बजे से सुबह ब्रह्म मुहूर्त पूर्व 2.15 बजे तक रहेगा। इन शुभ चौघड़ियों एवं मुहूर्त में राहुकाल को टाल कर अन्य सभी प्रकार के शुभ कार्य किए जा सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Post

Live Cricket Update

You May Like This

4th piller को सपोर्ट करने के लिए आप Gpay - 7587428786

× How can I help you?