धर्मनगरी कुरुक्षेत्र पहुँचे राहुल गांधी, उत्तराखंड-हरियाणा के जिलाध्यक्षों को पढ़ाएंगे सियासी पाठ

कुरुक्षेत्र.

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी आज हरियाणा के कुरुक्षेत्र पहुँचे। धर्मनगरी आगमन पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं और स्थानीय नेताओं ने उनका भव्य स्वागत किया। राहुल गांधी विशेष विमान से अंबाला एयरपोर्ट पर उतरे, जहाँ से वे भारी सुरक्षा व्यवस्था के बीच सड़क मार्ग के जरिए कुरुक्षेत्र के लिए रवाना हुए।

उनके काफिले के साथ सुरक्षा बलों की गाड़ियां और स्थानीय नेताओं का हुजूम भी मौजूद रहा। कुरुक्षेत्र पहुँचने पर राहुल गांधी सीधे पंजाबी धर्मशाला पहुँचे। यहाँ सुबह से ही भारी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता और समर्थक उनके दीदार के लिए एकत्रित थे। जैसे ही राहुल गांधी कार्यक्रम स्थल पर पहुँचे, कार्यकर्ताओं ने "कांग्रेस पार्टी जिंदाबाद" और "राहुल गांधी संघर्ष करो" के नारों के साथ आसमान गूँज उठा।

सूत्रों के अनुसार, राहुल गांधी यहाँ पार्टी के संगठन को मजबूत करने और आगामी रणनीतियों पर चर्चा करने के लिए हरियाणा और उत्तराखंड के जिला अध्यक्षों के साथ बैठक करेंगे। इस प्रशिक्षण कार्यक्रम के जरिए कांग्रेस जमीनी स्तर पर अपनी पकड़ मजबूत करने की तैयारी में है। राहुल गांधी के आगमन को लेकर सुरक्षा के कड़े बंदोबस्त किए गए हैं। कार्यक्रम स्थल के आसपास चारों ओर बेरिकेडिंग की गई है तो पुलिस जवान भी तैनात कर दिए गए हैं।

राहुल गांधी के साथ हरियाणा प्रदेशाध्यक्षा राव नरेंद्र सिंह, प्रदेश प्रभारी बी के हरिप्रसाद, उत्तराखंड प्रभारी कुमारी सैलजा, पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र हुड्डा, रणदीप सुरजेवाला ही रहेंगे जबकि कुरुक्षेत्र जिला के विधायक अशोक अरोड़ा, रामकरण काला व मनदीप चट्ठा को भी कार्यक्रम स्थल पर एंट्री मिलने की उम्मीद है।

You May Like This

error: Content is protected !!

4th piller को सपोर्ट करने के लिए आप Gpay - 7587428786