हार्दिक पांड्या का पैप्स पर गुस्सा: माहिका शर्मा की गलत फोटो पर बोला ‘हद पार कर दी’

मुंबई 
एक्ट्रेस माहिका शर्मा का हाल ही में एक वीडियो वायरल हुआ जिसमें उन्हें ऊप्स मूमेंट का शिकार होते देखा गया. अब उनके बॉयफ्रेंड और क्रिकेटर हार्दिक पांड्या एक्ट्रेस को गलत तरीके से कैप्चर करने को लेकर पैपराजी पर भड़क गए हैं. हार्दिक ने सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हुए कहा है कि हर महिला को सम्मान दिया जाना चाहिए. क्रिकटर ने पोस्ट में पैपराजी को इंसानियत बनाए रखने की भी सलाह दी है.

हार्दिक पांड्या ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर लिखा- 'मैं समझता हूं कि लोगों की नजरों में रहने से ध्यान और जांच-पड़ताल की जरूरत पड़ती है, ये मेरी चुनी गई जिंदगी का हिस्सा है. लेकिन आज कुछ ऐसा हुआ जिसने हद पार कर दी. माहिका बांद्रा के एक रेस्टोरेंट में सीढ़ियों से उतर रही थीं, तभी मीडिया ने उन्हें ऐसे एंगल से कैद किया, जिस एंगल से कोई भी महिला तस्वीर लेना डिजर्व नहीं करती. एक प्राइवेट मूमेंट को घटिया सनसनी में बदल दिया गया.'

हार्दिक ने मीडिया से अपील करते हुए लिखा कि वे हमेशा सहयोग करते हैं, लेकिन हर एंगल से तस्वीरें लेने की जरूरत नहीं होती है. उन्होंने मीडिया से अधिक संवेदनशील और सजग रहने की गुजारिश की. अंत में हार्दिक ने कहा- इस खेल में थोड़ी इंसानियत रखिए, धन्यवाद.  

यह पोस्ट सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है और फैन्स  हार्दिक के रुख का समर्थन करते दिखाई दे रहे हैं. 

ध्यान रहे एशिया कप 2025 में क्वाड्रिसेप्स इंजरी (जांघ के आगे वाले हिस्से की मांसपेशी में लगी चोट) के चलते दो महीनों से ज्यादा समय तक क्रिकेट से दूर रहने के बाद हार्दिक पंड्या अब मंगलवार से कटक में शुरू होने वाली साउथ अफ्रीका के खिलाफ पांच मैचों की वनडे सीरीज के साथ टीम इंडिया में जोरदार वापसी करने को तैयार हैं.

कौन हैं माह‍िका शर्मा
माह‍िका शर्मा एक फेमस
मॉडल हैं, वो कई बड़े-बड़े फैशन ड‍िजाइनर्स के लिए रैम्प वॉक कर चुकी हैं. इसके अलावा उन्होंने कई म्यूजिक वीडियो और शॉर्ट फिल्म्स में भी काम किया है. उन्होंने कई बड़े ब्रांड्स के साथ काम किया है, उन्हें इंडियन फैशन अवार्ड्स में 'मॉडल ऑफ द ईयर' भी चुना जा चुका है.  यही नहीं उन्हें कई प्रसिद्ध फैशन मैगजीन ने उन्हें फैशन की उभरती हुई स्टार बता चुकी हैं. माह‍िका शर्मा के इंस्टाग्राम पर अभी करीब साढ़े तीन लाख  फॉलोअर्स हैं. 

31 साल के पंड्या की रूमर्ड गर्लफ्रेंड माह‍िका की उम्र 24 साल है. माह‍िका के लिंक्डइन प्रोफाइल के अनुसार, वो दिल्ली की रहने वाली हैं और उन्होंने नेवी चिल्ड्रन स्कूल से पढ़ाई की. इसके बाद उन्होंने कॉलेज में इकोनॉमिक्स और फाइनेंस में पढ़ाई की.  उन्होंने अपने 10वीं बोर्ड एग्जाम में परफेक्ट 10 CGPA हासिल किया था.  माह‍िका ने मैनेजमेंट कंसल्टिंग (फाइनेंस), एजुकेशन, ऑयल व गैस स्ट्रैटेजी जैसे विभिन्न सेक्टर्स में इंटर्नशिप की है. 

जैस्म‍िन वाल‍िया से भी जुड़ा था पंड्या का नाम 
पंड्या ने मॉडल नताशा स्टेनकोविक संग 31 मई  2020 को शादी की और उसी साल 30 जुलाई को उनके बेटे अगस्त्य का जन्म हुआ.   महज 4 साल बाद ही नताशा और पंड्या ने जुलाई 2024 में अपने तलाक की घोषणा की थी. इसके बाद पंड्या का नाम सिंगर जैस्मिन वलिया से जुड़ा, लेकिन उनके साथ पंड्या का जल्द ब्रेकअप हो गया. 

अक्टूबर में कंफर्म किया रिलेशनशिप
बता दें कि हार्दिक पांड्या और माहिका शर्मा ने इसी साल अक्टूबर में अपना रिश्ता ऑफिशियल किया है. अपने 32वें जन्मदिन से ठीक पहले कपल ने एक साथ अपने वेकेशन की फोटोज शेयर की थी. इसके बाद उनके एक साथ पूजा करने का वीडियो भी सामने आया था.

Recent Post

Live Cricket Update

You May Like This

error: Content is protected !!

4th piller को सपोर्ट करने के लिए आप Gpay - 7587428786