JP नड्डा आज दो दिवसीय झारखंड दौरे पर, देखें पूरा मिनट-टू-मिनट शेड्यूल

देवघर

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष और केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा आज यानी शुक्रवार को झारखंड के देवघर पहुंचेंगे। जेपी नड्डा यहां 2 दिन रहेंगे। इस दौरान जेपी नड्डा राज्य की प्रदेश कोर कमेटी के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक में शामिल होंगे।

जेपी नड्डा का मिनट-टू-मिनट कार्यक्रम
सूत्रों के मुताबिक नड्डा शाम 7:30 बजे देवघर एयरपोर्ट पहुंचेंगे। इस दौरान पार्टी के वरिष्ठ कार्यकर्ता उनका स्वागत करेंगे। रात 8:45 बजे नड्डा राज्य की प्रदेश कोर कमेटी के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक में शामिल होंगे, जिसमें राज्य की मौजूदा राजनीतिक स्थिति और आगामी रणनीतियों पर चर्चा होने की संभावना है। कल यानी शनिवार को राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री सुबह बाबा बैद्यनाथ मंदिर में पूजा अर्चना करेंगे और फिर सुबह 10 बजे देवघर में ही नवनिर्मित जिला भाजपा कार्यालय का उद्घाटन करेंगे।

कार्यालय के उद्घाटन के बाद नड्डा पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगे। इसके बाद जिला भाजपा कार्यालय में भाजपा झारखंड प्रदेश कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित करेंगे। फिर शाम को केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री जगत प्रकाश नड्डा एम्स, देवघर में अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) के विकास कार्यों को लेकर समीक्षा बैठक की अध्यक्षता करेंगे। वे देवघर से ही वर्चुअल तरीके से गुमला जिला भाजपा कार्यालय का भी उद्घाटन करेंगे।

 

Recent Post

Live Cricket Update

You May Like This

error: Content is protected !!

4th piller को सपोर्ट करने के लिए आप Gpay - 7587428786