WPL 2026 ऑक्शन: MP की 12 खिलाड़ियों का दबदबा, हो सकती है बड़ी बोली

इंदौर 

डब्लूपीएल 2026 के ऑक्शन में एमपी की खिलाड़ियों का जलवा देखने को मिलने वाला है। इस सीजन की ऑक्शन लिस्ट में राज्य की 12 खिलाड़ियों को शामिल किया गया है। इनमें से तीन खिलाड़ी नेशनल लेवल और नौ डोमेस्टिक लेवल की हैं। यह ऑक्शन कल यानी 27 नवंबर को नई दिल्ली में होगा जहां इन खिलाड़ियों पर बड़ी बोली लगने की संभावना जताई जा रही हैं।

कैप्ड खिलाड़ियों पर रहेगी नजर

इस बार, ऑक्शन लिस्ट में तीन ऐसे प्लेयर्स के नाम हैं जिन्होंने इंडिया के लिए इंटरनेशनल मैच खेले हैं। उन्हें लिस्ट में कैप्ड प्लेयर्स के तौर पर शामिल किया गया है, जिसका मतलब है कि उनका बेस प्राइस ज़्यादा होगा। इस लिस्ट में सबसे बड़ा नाम तेज़ बॉलर क्रांति गौड़ (Kranti Gaud) का है, जो विमेंस ODI वर्ल्ड कप 2025 विनिंग टीम की मेंबर हैं। क्रांति का बेस प्राइस 50 लाख रखा गया है। वह पिछली बार उत्तर प्रदेश वॉरियर्स के लिए खेली थीं।

लिस्ट में एक और बड़ा नाम पूजा वस्त्रकार (Pooja Vastrakar) का है। पूजा चोट की वजह से पिछले सीज़न में WPL में नहीं खेल पाई थीं। हालांकि, इस बार उन पर बड़ी बोली लगने की उम्मीद है। कैप्ड ग्रुप में तीसरी बड़ी एंट्री 19 साल की तेज़ बॉलर शुचि उपाध्याय (Shuchi Upadhyay) की है, जिन्होंने इंग्लैंड टूर पर शानदार परफॉर्म किया था। लिस्ट के लिए बेस प्राइस 30 लाख रखा गया है।

घरेलू खिलाड़ियों के लिए MPL परफॉर्मेंस बना क्राइटेरिया

मिली जानकारी के मुताबिक, MPL विमेंस 2025 टूर्नामेंट में उनके परफॉर्मेंस के आधार पर अनकैप्ड खिलाड़ियों को ऑक्शन लिस्ट में शामिल किया गया है। जिसमें टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाली आयुषी शुक्ला और सबसे ज्यादा विकेट लेने वाली प्रियंका कौशल भी शामिल हैं। 

ये है खिलाड़ियों की पूरी लिस्ट

कैप्ड खिलाड़ी

    क्रांति गौड़ – (छतरपुर) – बेस प्राइस 50 लाख
    पूजा वस्त्रकार- (शहडोल) – बेस प्राइस 50 लाख
    शुचि उपाध्याय- (मंडला)- बेस प्राइस 30 लाख

अनकैप्ड खिलाड़ी

    संस्कृति गुप्ता- (शहडोल)- बेस प्राइस 20 लाख
    प्रियंका कौशल- (इंदौर)-बेस प्राइस 10 लाख
    राहिला फिरदौस-(भोपाल)- बेस प्राइस 10 लाख
    अनुष्का शर्मा- (ग्वालियर) -बेस प्राइस 10 लाख
    वैष्णवी शर्मा -(ग्वालियर)- बेस प्राइस 10 लाख
    आयुषी शुक्ला- (इंदौर)- बेस प्राइस 10 लाख
    सौम्या तिवारी- (भोपाल)- बेस प्राइस 10 लाख
    निकिता सिंह – (रीवा)-बेस प्राइस 10 लाख
    अनादि तागड़े – (इंदौर) – बेस प्राइस 10 लाख

Recent Post

Live Cricket Update

You May Like This

error: Content is protected !!

4th piller को सपोर्ट करने के लिए आप Gpay - 7587428786