छत्तीसगढ़ वन विभाग में पिछले कई महीनों से लंबित डिप्टी रेंजर से रेंजर पदोन्नति आखिरकार जारी हो गई है।
इस महत्वपूर्ण निर्णय के पीछे, वनकर्मियों की पीड़ा, लगातार 4thPiller.com द्वारा उठाए गए सवाल और वन विभाग में फैली अजीब चुप्पी सबसे बड़ा कारण बने।
4thPiller.com पर प्रकाशित हमारी विस्तृत विशेष रिपोर्ट —
“कर्मचारियों की आखिरी पदोन्नति अधर में क्यों? मंत्री चुप क्यों हैं?”
ने शासन का ध्यान इस गंभीर मुद्दे की ओर खींचा।
इसके बाद आखिरकार 21 नवंबर 2025 को शासन द्वारा 46 उपवनक्षेत्रपालों (डिप्टी रेंजर) की पदोन्नति सूची जारी की गई।
पदोन्नति ऑर्डर देखने हेतू लिंक पर क्लिक करें…
https://in.docworkspace.com/d/sIPHH_9s20–ByQY
पदोन्नति ऑर्डर देखने हेतू लिंक पर क्लिक करें..


—
**👉 वनकर्मियों और सेवानिवृत्त होने वाले कर्मचारियों ने कहा –
“वनमंत्री केदार कश्यप जी, आपने दिल जीत लिया”**
हमारी रिपोर्ट में बार-बार इस बात को उठाया गया था कि:
कई कर्मचारी सेवानिवृत्ति के आखिरी महीनों में हैं
कुछ कर्मचारी पदोन्नति पाने के इंतजार में ही रिटायर हो गए
जून 2025 में DPC होने के बाद भी आदेश महीनों तक “कहीं अटके” रहे
शासन द्वारा आदेश जारी करने के बाद वनकर्मियों, उनके परिवारों और कर्मचारी संगठनों ने माननीय वनमंत्री श्री केदार कश्यप जी तथा उनके स्टाफ—विशेषकर जो इस फ़ाइल को आगे बढ़ाने में सकारात्मक भूमिका में थे—सभी का आभार व्यक्त किया है।
वनकर्मियों का संदेश:
“सर, आपने हमारी तकलीफ को समझा।
हम भी इसी राज्य के कर्मचारी हैं, और आपकी त्वरित कार्रवाई ने हजारों परिवारों को राहत दी है।
आपका बहुत-बहुत धन्यवाद।”
—
👉 आखिरकार पदोन्नति आदेश जारी — 46 नामों की सूची घोषित
https://in.docworkspace.com/d/sIPHH_9s20–ByQY
—
📌 विशेष तथ्य (पहले प्रकाशित खबर के हवाले से)
हमारी पिछली रिपोर्ट में उल्लेख किया गया था कि:
सितंबर 2025 में DPC (डिप्टी रेंजर → रेंजर)
जून 2025 में DPC (रेंजर → SDO/ACF)
लेकिन रेंजर से SDO/ACF वाली DPC पहले होने के बावजूद आदेश बाद वाली DPC (डिप्टी रेंजर से रेंजर) का जारी हुआ।
यहाँ शासन की कार्यशैली पर गंभीर सवाल उठे थे।
🔶 अभी भी लंबित: रेंजर से SDO/ACF की पदोन्नति — वनकर्मियों की आखिरी उम्मीद अधर में
जून 2025 में हुई रेंजर से SDO/ACF DPC के संबंध में अभी भी पदोन्नति आदेश जारी नहीं किया गया है।
यह अत्यंत आश्चर्यजनक है कि:
ACF/SDO की DPC पहले हुई
डिप्टी रेंजर की DPC ढाई महीने बाद
मगर आदेश उल्टा—बाद वाली DPC का पहले, पहले वाली का बाद में भी नहीं
वनकर्मी इसे “मानवता की परीक्षा” और “अंतिम क्षणों का संघर्ष” बता रहे हैं।
उनका कहना है:
> “अगर डिप्टी रेंजर की तरह ही रेंजर से ACF/SDO पदोन्नति का आदेश भी जारी हो जाता,
तो इतने वर्षों की सेवा के बाद हम जीवन की सबसे बड़ी खुशी लेकर रिटायर होते—यही वास्तविक मानवता होती।”
—
**👉 अब वनमंत्री से उम्मीद –
ACF/SDO पदोन्नति का भी आदेश जल्द निकले**
वनकर्मियों का कहना है कि:
मंत्री स्वयं दखल दें
फ़ाइल रोकने के पीछे जो भी प्रशासनिक बाधाएँ हैं, उन्हें हटाएँ
जिन कर्मचारियों की सेवा 35–40 वर्ष हो चुकी है, उन्हें उनका अंतिम हक समय पर मिले
मंत्री द्वारा डिप्टी रेंजर → रेंजर पदोन्नति आदेश जारी करवाने के बाद कर्मचारी आशान्वित हैं कि—
“अब SDO/ACF का आदेश भी बहुत जल्द आएगा।”
—
वन विभाग में चल रही पदोन्नति संबंधी देरी से हजारों कर्मचारी और उनके परिवार प्रभावित हुए थे।
मगर इस बार मीडिया, कर्मचारियों, संगठनों और जागरूक नागरिकों की आवाज़ आखिरकार शासन तक पहुँची।
4thPiller.com लोकतांत्रिक दायित्व निभाते हुए वनकर्मियों की समस्याओं को लगातार उठाता रहेगा।









