BJP : हम जनता के बीच जाएंगे…हर विधानसभा में जाएंगे

रायपुर। भाजपा का घोषणा पत्र सत्यता पर आधारित होगा। छत्तीसगढ़ की जनता झूठ से परेशान हो गई है। जनता भाजपा को आशा भरी निगाह से देख रही है। यह बात भाजपा घोषणा समिति के संयोजक विजय बघेल ने मीडिया से चर्चा में कही।

घोषणा पत्र समिति की बैठक से पहले मीडिया से चर्चा में विजय बघेल ने कहा कि घोषणापत्र बहुत महत्वपूर्ण होता है। हमारे साथ जनता के 15 साल का अनुभव है। हम जनता के बीच जाएंगे, हर विधानसभा में जाएंगे। हमारी टीम जनता से राय लेगी। हर वर्ग के हितों को ध्यान में रखते हुए घोषणा पत्र तैयार किया जाएगा।

भाजपा प्रदेश कार्यालय कुशाभाऊ ठाकरे परिसर में बैठक हुई। भाजपा अबकी बार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नारे ’सबका साथ, सबका विकास’ के तर्ज पर घोषणा पत्र बनाएगी। बता दें कि 12 जुलाई को हुई भाजपा की बैठक में प्रदेश भर के विधानसभा में सुझाव केंद्र खोलने का निर्णय लिया गया था। समिति के संयोजक विजय बघेल और सभी सह संयोजकों से घोषणा पत्र निर्माण की प्रक्रिया पर चर्चा होगी।

You May Like This

error: Content is protected !!

4th piller को सपोर्ट करने के लिए आप Gpay - 7587428786