नीतीश कैबिनेट में महिलाओं की हिस्सेदारी 11%—26 में से सिर्फ 3 महिला मंत्री

पटना

नीतीश कुमार 10वीं बार बिहार के मुख्यमंत्री बन गए हैं। अपार जनसमूह और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मौजूदगी में नीतीश कुमार ने पद और गोपनीयता की शपथ ली। नीतीश कुमार के साथ 26 मंत्रियों ने शपथ ली है, जिनमें से 3 महिलाएं हैं। इस हिसाब से नीतीश कैबिनेट में महिलाओं की हिस्सेदारी 11 फीसदी है। लेशी सिंह, रमा निषाद, श्रेयसी सिंह को मंत्रिमंडल में जगह दी गई है।

लेशी सिंह- नीतीश कुमार ने एक बार फिर लेशी सिंह को पर भरोसा जताते हुए उन्हें अपनी टीम में शामिल किया है। धमदाहा सीट से छह बार की विधायक लेशी सिंह पिछली सरकार में भी खाद्य और उपभोक्ता संरक्षण विभाग की मंत्री थी। इस चुनाव में उन्होंने आरजेडी के संतोष कुमार को 55159 वोट के बड़े अंतर से हराया है।

श्रेयसी सिंह- भाजपा के कोटे से श्रेयसी सिंह को मंत्रिमंडल में शामिल किया गया है। वह पहली बार मंत्री बनी हैं। जमई सीट पर श्रेयसी सिंह ने आरजेडी के मोहम्मद शमशाद आलम को 54498 वोट से हराया है।

रमा निषाद- नीतीश कुमार के नए मंत्रिमंडल में रमा निषाद को भी जगह मिली है जो औराई विधानसभा सीटकर आई हैं। मुजफ्फरपुर के पूर्व भाजपा सांसद अजय निषाद की पत्नी रमा निषाद ने 54 हजार वोट के अंतर से जीत हासिल की है। उन्होंने वीआईपी के भोगेंद्र सहनी को मात दी है।

एनडीए की जीत में महिलाओं की बड़ी भूमिका
202 सीटों पर जीतकर आए एनडीए की सफलता के पीछे आधी आबादी के समर्थन को सबसे बड़ा फैक्टर माना जा रहा है। नीतीश सरकार की योजनाओं और खासकर जीविका दीदियों को आर्थिक मदद से खुश महिलाओं ने बढ़-चढ़कर वोट किया। इस बार बिहार में रिकॉर्ड वोटिंग हुई और महिलाओं की हिस्सेदारी पुरुषों से काफी ज्यादा रही।

Recent Post

Live Cricket Update

You May Like This

error: Content is protected !!

4th piller को सपोर्ट करने के लिए आप Gpay - 7587428786