बाढ़ के मुहाने पर राष्ट्रीय राजधानी…यमुना का जलस्तर ने खतरे के निशान के पार

New Delhi: उत्तरी क्षेत्र में पिछले तीन दिनों से हो रही मूसलधार (New Delhi Rain Alert) वर्षा से यमुना का जलस्तर लगातार बढ़ रहा है। हथिनी कुंड से भारी मात्रा में पानी छोड़े जाने से दिल्ली में मंगलवार दोपहर तक यमुना का जलस्तर खतरे के निशान 205.33 तक पहुंचाने की संभावना जताई जा रही थी, लेकिन सोमवार शाम को ही पानी इससे ऊपर 207.49 मीटर तक पहुंच गया।

हथिनी कुंड से छोड़ा गया पानी

हथिनी कुंड से सोमवार तड़के तीन बजे अधिकतम 309526 क्यूसेक (New Delhi Rain Alert) और उसके बाद लगातार दो घंटे तक तीन लाख क्यूसेक से अधिक पानी छोड़ा गया। राजस्व मंत्री आतिशी ने बोट से अधिकारियों के साथ यमुना के विभिन्न हिस्सों का निरीक्षण किया। रेलवे प्रशासन भी स्थिति पर नजर रख रहा है। लोहा पुल से धीमी गति से ट्रेनें गुजर रही हैं।

45 हजार क्यूसेक पानी छोड़ा जा रहा

राजस्व मंत्री ने कहा कि रविवार सुबह (New Delhi Rain Alert) तक हथिनी कुंड से 45 हजार क्यूसेक पानी छोड़ा जा रहा था जो बढ़कर तीन लाख क्यूसेक तक पहुंच गया है। ऐसे में दिल्ली में यमुना का जलस्तर और बढ़ सकता है। इस स्थिति से निपटने के लिए राजस्व विभाग सहित अन्य विभागों ने जरूरी तैयारी कर ली है। यमुना के निचले हिस्से में लगभग 40 हजार लोग रहते हैं। इन्हें सुरक्षित स्थानों पर भेजने का काम शुरू कर दिया गया है।

दिल्ली सरकार की तैयारी-

-बचाव से संबंधित उपकरणों के साथ 50 से अधिक मोटर बोट तैनात।
-कई स्थानों पर गोताखोर व मेडिकल टीम की तैनाती।
-पल्ला से लेकर जैतपुर तक यमुना खादर क्षेत्र में विशेष निगरानी।
-निचले क्षेत्र से लोगों को निकलने के लिए मुनादी कराई जा रही है।

2019 में हुई थी सबसे अधिक वर्षा

-अभी तक सबसे अधिक वर्ष 2019 में 828072 क्यूसेक और वर्ष 2013 में 806464 क्यूसेक पानी छोड़ा गया था।
-वर्ष 2022 में 295912 क्यूसेक पानी छोड़ा गया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Post

Live Cricket Update

You May Like This

error: Content is protected !!

4th piller को सपोर्ट करने के लिए आप Gpay - 7587428786

× How can I help you?