रायपुर/कांकेरः छत्तीसगढ़ के कांकेर में आयोजित एक सभा को संबोधित करते हुए देश के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा है कि भाजपा की केंद्र सरकार ने जो कहा, वह करके दिखाया है। धारा 370 की समाप्ति और श्रीराम मंदिर निर्माण की चर्चा करते हुए श्री सिंह ने कहा कि दुनिया में भारत आज एक ताकतवर देश के रूप में स्थापित हुआ।
यह नया भारत है, यह कमजोर नहीं है। भारत को किसी ने आंख दिखाई तो हम इस पार से ही नहीं, उस पार भी जाकर करारा जवाब देंगे।उरी और पुलवामा के बाद हुई सर्जिकल व एयर स्ट्राइक की चर्चा भी श्री सिंह ने की। श्री सिंह ने रूस-यूक्रेन युद्ध की विभीषिका के बीच यूक्रेन में पढ़ रहे 27 हजार भारतीय छात्रों की सकुशल वापसी को बड़ी उपलब्धि बताया और कहा कि विश्व मंच पर आज भारत को जो सम्मान मिल रहा है, वह पूरे देश का सम्मान है।
श्री सिंह ने अपने संबोधन के अंत में छत्तीसगढ़ में भाजपा की सरकार बनाने और केन्द्र में श्री मोदी को पुन: प्रधानमंत्री बनाने का संकल्प दिलाया और कहा कि छत्तीसगढ़ का यह संदेश वे प्रधानमंत्री श्री मोदी तक पहुंचाएंगेकेंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोद…