धीमी शुरुआत के बावजूद चमक रही हैं हरलीन देओल, प्रतिका रावल के साथ निभाया खास रोल

गुवाहाटी
आज से आईसीसी महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025 का धूम-धड़ाका शुरू हो गया है। टूर्नामेंट का पहला मैच भारत और श्रीलंका के बीच गुवाहाटी के बरसापारा क्रिकेट स्टेडियम में खेला जा रहा है। श्रीलंका ने टॉस जीतकर बॉलिंग चुनी है। भारत और श्रीलंका टूर्नामेंट के संयुक्त मेजबान है। हरमनप्रीत कौर की अगुवाई वाली भारतीय महिला क्रिकेट टीम की टूर्नामेंट में विजयी आगाज पर नजर है। भारत ने अभी तक वर्ल्ड कप की ट्रॉफी नहीं जीती है। भारत दो बार खिताब के करीब आया लेकिन उपविजेता रहा। वहीं, श्रीलंकाई टीम ने आठ साल के अंतराल के बाद महिला वर्ल्ड कप में वापसी की है। भारत का वनडे में श्रीलंका के खिलाफ दबदबा रहा है। दोनों टीमों ने अब तक 35 वनडे मैच खेले हैं, जिसमें से 31 में भारत को जीत मिली। श्रीलंका ने सिर्फ तीन मुकाबले जीते जबकि एक बेनतीजा रहा है।

भारत की धीमी शुरुआत
भारत ने धीमी शुरुआत की है। 7 ओवर के बाद भारत का स्कोर 29/1 है। प्रतिका फिलहाल 23 गेंदों में 13 रन बनाकर क्रीज पर हैं। हरलीन ने 9 गेंदों में 8 रन बना लिए हैं।

मंधाना का नहीं चला बल्ला
भारत ने खराब शुरुआत की है। स्टार सलामी बल्लेबाज स्मृति मंधाना सस्ते में अपना विकेट गंवा बैठीं। उन्होंने 10 गेंदो में दो चौकों के जरिए 8 रन बनाए। उन्हें उदेशिका प्रबोधनी ने चौथे ओवर की दूसरी गेंद पर अपना शिकार बनाया। मंधाना के लौटने के बाद हरलीन देओल बैटिंग करने उतरी हैं।
 
भारतीय पारी हुई शुरू
भारतीय पारी शुरू हो गई है। स्मृति मंधाना और प्रतिका रावल बैटिंग करने उतरी हैं। श्रीलंका के बॉलिंग अटैक की कमान अचिनी कुलसुरिया ने संभाली। उन्होंने पहले ओवर में चार रन दिए। प्रतिका ने दूसरी गेंद पर चौका लगाया। उदेशिका प्रबोधनी ने दूसरा ओवर मंधाना को मेडन डाला।

You May Like This

error: Content is protected !!

4th piller को सपोर्ट करने के लिए आप Gpay - 7587428786