CONGRESS नेता विजयलक्ष्मी साधौ की बहन प्रमिला ने थामा बीजेपी का दामन

मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) में इस साल विधानसभा चुनाव (assembly elections) होने वाले है। चुनाव को देखते हुए मध्य प्रदेश में पहले से ही दल-बदल का खेल जारी है। इसी क्रम में खरगोन में कांग्रेस को बड़ा झटका लगा है। महेश्वर से कांग्रेस विधायक व पूर्व कैबिनेट मंत्री विजयलक्ष्मी साधौ की बहन प्रमिला साधौ (Pramila Sadho) ने भारतीय जनता पार्टी का हाथ थाम लिया है। प्रमिला साधौ बीजेपी में शामिल हो गई हैं। बता दें कि प्रमिला साधौ खरगोन कांग्रेस के पूर्व जिला अध्यक्ष भी रह चुकी हैं।

जेपी नड्डा ने दिलाई सदस्यता

वहीं प्रमिला साधौ के साथ कांग्रेस के आधा दर्जन नेता भी भारतीय जनता पार्टी में आए हैं। भाजपा की केंद्र सरकार के 9 साल पूरे होने पर खरगोन में रोड शो और जनसभा को संबोधित करने आए बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने सभी नेताओं को पार्टी का गमछा पहनाकर सदस्यता दिलाई। चुनाव से पहले प्रमिला के पार्टी छोड़ने पर जाहिर है कि कांग्रेस को बहुत बड़ा नुकसान होगा।

पार्टी क्यों छोड़ी

प्रमिला साधौ पूर्व में कांग्रेस के जिला अध्यक्ष रह चुकी हैं। वो कमलनाथ सरकार में कैबिनेट मंत्री रहीं विजयलक्ष्मी साधौ की बहन हैं। प्रमिला ने पार्टी क्यों छोड़ी, ये अभी तक स्पष्ट नहीं हो पाया है, लेकिन कहा जा रहा है कि कांग्रेस में सम्मान नहीं मिलने पर उन्होंने पार्टी छोड़ी है।

Recent Post

Live Cricket Update

You May Like This

error: Content is protected !!

4th piller को सपोर्ट करने के लिए आप Gpay - 7587428786