एक दिवसीय प्रवास पर छत्तीसगढ़ आएंगे रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह

रायपुर। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह शनिवार को एक दिवसीय प्रवास पर छत्तीसगढ़ आ रहे हैं। राजनाथ सिंह के दौरे को देखते हुए सारी तैयारियां पूरी कर ली गई है। भाजपा कार्यकर्ताओं में चुनाव से पहले उत्साह बढ़ाने राजनाथ सिंह बस्तर संभाग के कांकेर दौरा करने वाले हैं और यहां एक जनसभा को संबोधित करेंगे।

केंद्रीय मंत्री सिंह कल रायपुर एयरपोर्ट पहुंचने के बाद कुछ देर यहां रुकेंगे, फिर सीधे कांकेर के लिए रवाना होंगे। राजनाथ सिंह कांकेर जिले में सुरक्षा बल के अफसरों और स्थानीय भाजपा नेताओं से भी मुलाकात कर सकते हैं।

तय कार्यक्रम के अनुसार, राजनाथ सिंह शनिवार दोपहर दिल्ली से निकलकर विशेष विमान से स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट पहुंचेंगे। दोपहर करीब 1 बजे के आसपास वो रायपुर पहुंचेंगे। यहां से BSF के हेलिकॉप्टर से कांकेर जाएंगे।

कांकेर में नगर सैनिक ग्राउंड में रक्षा मंत्री को गार्ड ऑफ ऑनर दिया जा सकता है। इसके बाद वह कांकेर के सर्किट हाउस में कुछ देर बिताने के बाद दोपहर 2:30 से 3 बजे के आसपास मेला भाटा ग्राउंड में आम सभा को संबोधित करेंगे। शाम 4:30 से 5 बजे के आसपास रायपुर लौटकर दिल्ली के लिए रवाना होंगे

Recent Post

Live Cricket Update

You May Like This

error: Content is protected !!

4th piller को सपोर्ट करने के लिए आप Gpay - 7587428786