पत्नी की पेंचकस घोंपकर की हत्या फिर खुद कर ली आत्महत्या, जांच में जुटी पुलिस

नई दिल्ली। देश की राजधानी दिल्ली से मर्डर की खबर सामने आई है। यहां नरेला इलाके में बुधवार की सुबह घर में पति पत्नी के शव मिले हैं। सूचना मिलने के बाद पुलिस ने मौके पर जांच शुरू कर दी है।

पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक शुरुआती जांच में ऐसा लग रहा है कि पति ने पहले पत्नी की हत्या की फिर खुदकुशी कर ली। पुलिस के अनुसार पति ने पत्नी की पेचकस घोंपकर हत्या की और फिर खुद फांसी लगाकर आत्महत्या की है।

दोनों का 15 साल का बच्चा भी है। पड़ोसियों ने पुलिस को बताया कि पति पत्नी में पिछले 3 दिनों से झगड़ा चल रहा था। रात में भी दोनों के बीच झगड़ा हुआ था। जिसके बाद सुबह दोनों के शव मिले। दिल्ली पुलिस जांच में जुटी है।

Recent Post

Live Cricket Update

You May Like This

error: Content is protected !!

4th piller को सपोर्ट करने के लिए आप Gpay - 7587428786