पंजाब के 28 स्कूलों में छुट्टियों का ऐलान, शिक्षा विभाग ने जारी किया आदेश

कपूरथला 
डिप्टी कमिश्नर अमित कुमार पांचाल ने बाढ़ और भारी बारिश के कारण उत्पन्न परिस्थितियों को ध्यान में रखते हुए, जिला शिक्षा अधिकारी (सैकेंडरी व एलिमैंट्री) कपूरथला से प्राप्त रिपोर्टों के आधार पर, जिला कपूरथला के 28 सरकारी स्कूलों को 11 सितम्बर और 12 सितम्बर 2025 को बंद रखने के आदेश दिए हैं।

उन्होंने बताया कि कपूरथला जिले में स्थित इन स्कूलों जैसे जी.एच.एस. बाउपुर जदीद, जी.एम.एस. मंड इंदरपुर, जी.एच.एस. अमृतपुर राजेवाल, जी.एच.एस. लक्ख वरियाह, जी.एम.एस. बाजा, जी.एच.एस. पंडोरी, जी.एम.एस. चकोकी, जी.एम.एस. मियानी बाकरपुर, जी.एम.एस. हम्बोवाल, जी.एम.एस. मलकपुर, जी.एम.एस. हुसैनपुर, जी.एम.एस. भेट, जी.एच.एस. काला संघिया गर्ल्स, चिरागवाला, कम्मेवाला, कोठे काला सिंह, एस.पी.आर.एस. कोठे चेता सिंह, लक्ख वरियाह, आहली खुर्द, बाउपुर, नूरोवाल, मुल्लाकलां, मुक्तरामवाला, रणधीरपुर, धक्कड़ां, कूका, मंड सरदार साहिब वाला और ताजपुर आदि सरकारी स्कूल अगले दो दिनों तक बंद रहेंगे। उन्होंने कहा कि यह आदेश जिला शिक्षा अधिकारियों से प्राप्त रिपोर्ट और सिफारिशों के आधार पर बच्चों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए जारी किया गया है। उन्होंने कहा कि शिक्षा विभाग के अधिकारी बच्चों की सुरक्षा सुनिश्चित करेंगे। 

Recent Post

Live Cricket Update

You May Like This

error: Content is protected !!

4th piller को सपोर्ट करने के लिए आप Gpay - 7587428786