ACCIDENT : ससुर-बहू की मौत…एक्सप्रेस-वे पर भीषण सड़क हादसा

उत्तर प्रदेश। मथुरा में यमुना एक्सप्रेस-वे पर बड़ा हादसा हो गया। यहां तेज रफ्तार कार ने रोड के किनारे खड़ी कार में टक्कर मार दी। हादसे में 2 लोगों की मौत हो गई, जबकि 4 लोग घायल बताए जा रहे हैं। मरने वाले ससुर और बहू बताए जा रहे हैं। पुलिस ने घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया है।

जानकारी के अनुसार मथुरा में एक्सप्रेस-वे पर कानपुर की तरफ से नोएडा जा रही एक कार पंचर हो गई। दिल्ली नंबर वाली ये कार योगेंद्र तिवारी चला रहे थे। पंचर होने पर योगेंद्र ने कार को रोड के किनारे खड़ा किया और स्टेपनी बदलने लगे। इस बीच उनके साथ कार में मौजूद उनकी बहू 22 वर्षीय पूजा भी बाहर आकर खड़ी हो गई।

हाईवे पर पीछे की तरफ से तेज रफ्तार एक इग्निस कार आ रही थी। कार ने सड़क के किनारे खड़ी गाड़ी में पीछे से टक्कर मार दी। हादसे में कार 10 फीट आगे तक चली गई। जबकि योगेंद्र और पूजा की मौके पर ही मौत हो गई। दूसरी कार में 4 लोग सवार थे जो घायल हो गए। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने लोगों की मदद से इग्निस कार में फंसे घायलों को निकाला और उन्हें इलाज के लिए अस्पताल भिजवाया। पुलिस ने पड़ों में मिले पहचान पत्र से मृतकों के नाम और पते की जानकारी हासिल की। उनके परिवार के सदस्यों को जानकारी भेजी गई है। उनके आने के बाद शवों को सुपुर्द किया जाएगा।

Recent Post

Live Cricket Update

You May Like This

error: Content is protected !!

4th piller को सपोर्ट करने के लिए आप Gpay - 7587428786