भारी बारिश से रद्द हुआ सीएम सैनी का दौरा, राज्य स्तरीय वन महोत्सव में नहीं हो पाएंगे शामिल

हरियाणा 
हरियाणा में लगातार तेज बारिश हो रही है। मौसम विभाग ने बारिश का अलर्ट जारी किया है। उधर, बारिश के चलते सीएम नायब सिंह सैनी का प्रोग्राम कैंसिल हो गया है। 
दरअसल सीएम सैनी को सोनीपत के IMT खरखौदा एक प्रोग्राम में जाना था। यहां पर 76वें राज्य स्तरीय वन महोत्सव में एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत सीएम सैनी मुख्यातिथि के रूप में शामिल होना था।

बता दें मौसम विज्ञान केंद्र ने हरियाणा के कई जिलों बारिश का अलर्ट जारी किया। दूसरी ओर हथिनीकुंड बैराज पर जलस्तर 44 हजार क्यूसेक दर्ज किया गया, जिसमें से यमुना नदी में 29479 क्यूसेक, पश्चिमी यमुना नहर में 13010 क्यूसेक और उत्तर प्रदेश को 1510 क्यूसेक पानी की सप्लाई दी गई। अब हथिनीकुंड बैराज का जलस्तर घट रहा है। 

Recent Post

Live Cricket Update

You May Like This

error: Content is protected !!

4th piller को सपोर्ट करने के लिए आप Gpay - 7587428786