मध्यप्रदेश के सुमधुर लोक सुरों की तृतीय प्रस्तुति 22 अगस्त को नई दिल्ली में

भोपाल

मध्यप्रदेश की समृद्ध सांस्कृतिक परंपरा को राष्ट्रीय पटल पर प्रदर्शित करने के उद्देश्य से ‘सुरमयी सांस्कृतिक संध्या’ की तृतीय प्रस्तुति शुक्रवार 22 अगस्त को मध्यप्रदेश भवन, नई दिल्ली में होगी। इस अवसर पर सुप्रसिद्ध नृत्यांगना लता सिंह मुंशी एवं उनके समूह द्वारा भरतनाट्यम प्रस्तुत किया जायेगा। कार्यक्रम में मध्यप्रदेश के मधुर लोक-संगीत और भावपूर्ण स्वरों की झलक होगी, जो दर्शकों को राज्य की सांस्कृतिक विविधता और कलात्मक समृद्धि से परिचित कराएगी।

सांस्कृतिक संध्या संस्कृति एवं पर्यटन विभाग तथा आवासीय आयुक्त, मप्र भवन के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित की जा रही है। कार्यक्रम का समय शाम 6:30 से 7:30 बजे तक निर्धारित है। डॉ. लता सिंह मुंशी मध्यप्रदेश की अंतर्राष्ट्रीय ख्यातिप्राप्त भरतनाट्यम् नृत्यांगना हैं। उन्होंने भारत सहित विश्व के कई देशों में अपनी नृत्य प्रस्तुतियां दी हैं। डॉ. मुंशी ने भरतनाट्यम् शैली में नए प्रयोग भी किए हैं, जिन्हें समीक्षकों ने खूब सराहा। नृत्य जगत में उनके योगदान के लिए वर्ष 2018 में मध्यप्रदेश सरकार ने उन्हें राज्य का सर्वोच्च शिखर सम्मान प्रदान किया।

 

Recent Post

Live Cricket Update

You May Like This

error: Content is protected !!

4th piller को सपोर्ट करने के लिए आप Gpay - 7587428786