छत्तीसगढ़ की राजनीति में बड़ा फेरबदल: डॉ. रमन सिंह बनेंगे महाराष्ट्र के राज्यपाल, अमर अग्रवाल विधानसभा अध्यक्ष

छत्तीसगढ़ की राजनीति में बड़ा फेरबदल: डॉ. रमन सिंह बनेंगे महाराष्ट्र के राज्यपाल, अमर अग्रवाल विधानसभा अध्यक्ष

रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजनीति में लंबे समय से चल रही अटकलों पर अब विराम लग गया है। सूत्रों के अनुसार प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह को महाराष्ट्र का नया राज्यपाल नियुक्त किया गया है। इसे एक बड़ा और महत्वपूर्ण राजनीतिक घटनाक्रम माना जा रहा है, हालांकि इस आशय का आधिकारिक पत्र जारी नहीं हुवा है।

विधानसभा में नई नियुक्तियाँ

सूत्रों कि माने तो राज्य की राजनीति में एक और अहम बदलाव करते हुए भाजपा नेता अमर अग्रवाल को विधानसभा का नया अध्यक्ष बनाया गया है, जबकि वरिष्ठ नेता पुरेन्द्रर मिश्रा को उपाध्यक्ष (डिप्टी स्पीकर) की जिम्मेदारी सौंपी गई है। इन नियुक्तियों को सत्ता समीकरण के लिहाज से बेहद अहम माना जा रहा है।

मंत्रिमंडल में विभागों का बंटवारा

नव नियुक्त मंत्रियों को विभागों का प्रभार भी सौंपा गया है —

राजेश अग्रवाल को आबकारी विभाग की जिम्मेदारी दी गई है।

गजेंद्र यादव को स्कूल शिक्षा एवं उच्च शिक्षा विभाग सौंपा गया है।

गुरु खुशवंत साहेब को लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी (PHE) और नगरीय प्रशासन जैसे महत्वपूर्ण विभागों का प्रभार मिला है।

राजनीतिक हलचल तेज

इन नई नियुक्तियों और मंत्रालयों के बंटवारे को लेकर अभी आधिकारिक घोषणा शेष है, लेकिन राजनीतिक गलियारों में इस खबर ने हलचल मचा दी है। जानकारों का मानना है कि ये बदलाव छत्तीसगढ़ की राजनीति और प्रशासनिक परिदृश्य को नई दिशा देंगे।

Recent Post

Live Cricket Update

You May Like This

error: Content is protected !!

4th piller को सपोर्ट करने के लिए आप Gpay - 7587428786