डॉ. रमन सिंह बन सकते हैं महाराष्ट्र के राज्यपाल, अमर अग्रवाल का नाम विधानसभा अध्यक्ष के लिए दौड़ में सबसे आग

ब्रेकिंग न्यूज़ : छत्तीसगढ़ से बड़ी सियासी हलचल!

नई दिल्ली/रायपुर।
राजनीतिक गलियारों में इस समय सबसे बड़ी चर्चा यही है कि भाजपा के वरिष्ठ नेता और पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह को महाराष्ट्र का राज्यपाल बनाए जाने की तैयारी है। वहीं छत्तीसगढ़ में पूर्व मंत्री और वरिष्ठ भाजपा नेता अमर अग्रवाल का नाम विधानसभा अध्यक्ष के लिए लगभग तय माना जा रहा है।

सूत्रों के मुताबिक, दिल्ली में डॉ. रमन सिंह की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से हुई मुलाकात के बाद इस अटकल को और मजबूती मिली है। कयास लगाए जा रहे हैं कि जल्द ही आधिकारिक ऐलान हो सकता है।

राजनीतिक समीकरण पर नजर

डॉ. रमन सिंह लंबे समय तक छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री रह चुके हैं और उन्हें संगठन व शासन दोनों का व्यापक अनुभव है। महाराष्ट्र के राज्यपाल बनाए जाने से भाजपा का राष्ट्रीय स्तर पर संतुलन साधने का संदेश जाएगा।

अमर अग्रवाल, जो कि बिलासपुर से विधायक रह चुके हैं, भाजपा के कद्दावर नेता माने जाते हैं। उन्हें विधानसभा अध्यक्ष बनाए जाने से पार्टी को संगठन और सदन दोनों स्तरों पर मजबूती मिलेगी।

आधिकारिक घोषणा का इंतजार

हालांकि अभी तक भाजपा या केंद्र सरकार की ओर से कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है, लेकिन राजनीतिक गलियारों में इसे “बिग ब्रेकिंग” के तौर पर देखा जा रहा है।

You May Like This

error: Content is protected !!

4th piller को सपोर्ट करने के लिए आप Gpay - 7587428786