पूर्णिया में दो गुटों की भिड़ंत: अंधाधुंध फायरिंग में 15 वर्षीय किशोर घायल

पूर्णिया

बिहार के पूर्णिया जिले में स्वतंत्रता दिवस की देर शाम दो गुटों के बीच कई राउंड ताबड़तोड़ फायरिंग की गई। वहीं इस घटना में एक 15 वर्षीय किशोर को गोली लग गई और वह गंभीर रूप से घायल हो गया। इधर इस घटना ने पूरे इलाके में दहशत फैला दी।

मिली जानकारी के अनुसार, घटना मरंगा थाना क्षेत्र के माधोपारा बंगाली टोला की है। घायल किशोर की पहचान करण कुमार के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि 15 अगस्त की शाम यहां बदमाशों द्वारा कई राउंड ताबड़तोड़ फायरिंग की। वहीं इस दौरान एक 15 वर्षीय किशोर को गोली लग गई जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। आनन-फानन में किशोर को अस्पताल ले जाया गया जहां उसका इलाज जारी है।

इधर घटना की सूचना मिलते ही पुलिस अस्पताल पहुंची और घायल किशोर से घटना की जानकारी ली। फिलहाल पुलिस इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है ताकि आरोपियों की पहचान कर गिरफ्तार कर सके। हालांकि फायरिंग किए जाने का कारण स्पष्ट नहीं हो पाया। बताया जा रहा है कि 6 से 8 राउंड फायरिंग की गई है।

Recent Post

Live Cricket Update

You May Like This

error: Content is protected !!

4th piller को सपोर्ट करने के लिए आप Gpay - 7587428786