बिहार से राहुल गांधी का सियासी सफर शुरू: 17 अगस्त को रोहतास से निकलेगी ‘वोट अधिकार यात्रा’

पटना

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष तथा लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी मतदाता सूची पुनरीक्षण के खिलाफ 17 अगस्त से बिहार के रोहतास से वोट अधिकार अभियान शुरु करेंगे जिसमें इंडिया गठबंधन के नेता भी शामिल होंगे।

कांग्रेस महासचिव संगठन के सी वेणुगोपाल ने बुधवार को इसे लोकतंत्र की लड़ाई करार देते हुए कहा कि इस अभियान को जन आंदोलन बनाया जाएगा जिससे एक एक व्यक्ति के अधिकार के कीमती वोट और संविधान की रक्षा की जा सकेगी।

 वेणुगोपाल ने कहा ‘‘हमारे लोकतंत्र की रक्षा की लड़ाई सड़कों पर होगी और 17 अगस्त से लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी और इंडिया गठबंधन की पाटिर्याँ पूरे बिहार में एक विशाल वोट अधिकार यात्रा शुरू करेंगी। लोकतंत्र के लिए खतरनाक मतदाता सूची पुनरीक्षण अभ्यास और वोट चोरी के खिलाफ इस लड़ाई को जन आंदोलन बनाने के लिए शुरु किया जाएगा। उन्होंने आगे कहा ‘‘इस संदर्भ में आज बिहार के सासाराम में इंडिया गठबंधन के नेताओं से मुलाकात की गयी ताकि हमारी तैयारी, लामबंदी का आकलन किया जा सके और यात्रा के लिए सुचारू समन्वय स्थापित किया जा सके।''

Recent Post

Live Cricket Update

You May Like This

error: Content is protected !!

4th piller को सपोर्ट करने के लिए आप Gpay - 7587428786