फिटनेस टेस्ट में बांग्लादेश टीम का खुला राज, इस खिलाड़ी का प्रदर्शन बना चर्चा का विषय

नई दिल्ली
बांग्लादेश क्रिकेट टीम के कुछ खिलाड़ियों की फिटनेस की पोल उस समय खुल गई, जब रविवार को नेशनल स्टेडियम में 1600 मीटर की दौड़ में उन्होंने हिस्सा लिया। नाहिद राणा ने फिटनेस ट्रेनिंग में सभी को प्रभावित किया, लेकिन कई क्रिकेटर उम्मीदों पर खरे नहीं उतर पाए। पहले बांग्लादेश के खिलाड़ियों की फिटनेस की निगरानी यो-यो या बीप टेस्ट के जरिए की जाती थी, लेकिन नए स्ट्रेंथ एंड कंडीशनिंग कोच नाथन कीली के आने के बाद से टीम प्रबंधन ने खिलाड़ियों की फिटनेस जांचने के लिए 1600 मीटर दौड़ और 40 मीटर स्प्रिंट का विकल्प चुना है।

रिपोर्ट की मानें तो तेज गेंदबाज मुस्तफिजुर रहमान, तस्कीन अहमद, तनवीर इस्लाम और शमीम पटवारी को 1600 मीटर की दौड़ पूरी करने में लगभग आठ मिनट लगे। दूसरी ओर राणा फिटनेस टेस्ट में हिस्सा लेने वाले 22 क्रिकेटरों में सर्वश्रेष्ठ रहे, जिन्होंने 1600 मीटर की दौड़ सिर्फ 5 मिनट 31 सेकंड में पूरी की। ऐसे में बांग्लादेश के खिलाड़ियों की फिटनेस पर सवाल उठ रहे हैं।

रविवार को टीम मैनेजमेंट के एक सदस्य ने बताया, "नाहिद राणा का प्रदर्शन लाजवाब था। कुछ अन्य खिलाड़ियों ने भी अच्छा प्रदर्शन किया, लेकिन साथ ही कुछ क्रिकेटर ऐसे भी थे जो हमारी उम्मीदों पर खरे नहीं उतर सके।" नीदरलैंड के खिलाफ आगामी तीन मैचों की टी20 सीरीज और उसके बाद संयुक्त अरब अमीरात में होने वाले एशिया कप के लिए स्किल ट्रेनिंग शुरू करने से पहले वर्तमान में एक फिटनेस कैंप चल रहा है।

रिपोर्ट में आगे बताया है कि मेहदी हसन मिराज पहले बैच में दूसरे स्थान पर रहे। मिराज ने 6 मिनट और 1 सेकंड में 1600 मीटर की रेस को पूरा किया, जबकि मुश्फिकुर रहीम, जो एक दिवसीय अंतरराष्ट्रीय और टी-20 से संन्यास ले चुके हैं, 1600 मीटर की दौड़ 6 मिनट और 10 सेकंड में पूरी करके तीसरे स्थान पर रहे। 15 क्रिकेटरों वाले दूसरे समूह में तंजीम हसन साकिब ने 1600 मीटर की दौड़ 5 मिनट 53 सेकंड में पूरी की। उनके बाद शहादत हुसैन दीपू ने 6 मिनट में दौड़ पूरी की और परवेज हुसैन इमोन 6 मिनट 13 सेकंड इस रेस को पूरा करने में लगे।

 

Recent Post

Live Cricket Update

You May Like This

error: Content is protected !!

4th piller को सपोर्ट करने के लिए आप Gpay - 7587428786