Opening से पहले ही विवादों में फंसी जालंधर की चर्चित Sweet Shop, मामला पहुँचा CM तक

जालंधर 
जालंधर में विवादित HEAT 7 इमारत के गिराए जाने के बाद भी उसी स्थान पर एक बार फिर अवैध निर्माण का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार, यह बिल्डिंग बिक चुकी है और अब यहां एक स्वीट शॉप खोली जा रही है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि नया निर्माण भी नियमों को दरकिनार कर किया जा रहा है।

शिकायतकर्ताओं का कहना है कि पिछले दो दशकों से इस स्थान पर सड़क पर कब्जा और बिना मंजूरी के मुख्य रास्ता सड़क की ओर बनाने जैसी अनियमितताएं होती रही हैं। नगर निगम पहले भी इस स्थान को लेकर कई खामियां स्पष्ट कर चुका था, लेकिन अब नया मालिक भी उसी तरह से निर्माण कर रहा है।

इस मामले की शिकायत नगर निगम के अधिकारियों से लेकर मुख्यमंत्री तक भेजी गई है, लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई। आरोप है कि करोड़ों रुपये में बिक चुकी इस संपत्ति के निर्माण कार्य में भी रिश्वतखोरी का खेल चल रहा है। नियमों के अनुसार मुख्य द्वार सड़क की ओर नहीं होना चाहिए, फिर भी ऐसा किया जा रहा है, जिससे स्थानीय नागरिकों में नाराजगी है। 

Recent Post

Live Cricket Update

You May Like This

error: Content is protected !!

4th piller को सपोर्ट करने के लिए आप Gpay - 7587428786