राम मंदिर में लिए सात फेरे…मुस्लिम युवक ने हिंदू लड़की से शादी के लिए बदला धर्म

मध्य प्रदेश। नरसिंहपुर जिले में एक मुस्लिम लड़के ने हिंदू लड़की से शादी करने के लिए अपना धर्म परिवर्तन कर लिया। दोनों ने राम मंदिर में हिंदू रीति-रिवाज से शादी रचाई। इससे पहले शादी के लिए दोनों ने कलेक्ट्रेट में आवेदन किया था। आवेदन सोशल मीडिया पर वायरल हो गया तो हिंदू संगठनों ने विरोध करना शुरू कर दिया। जिसके बाद धर्म परिवर्तन के बाद दोनों की शादी संपन्न कराई गई।

जानकारी के अनुसार, चीचली में निवासरत फाजिल का आमगांव की रहने वाली सोनाली राय से प्रेम प्रसंग चल रहा था। दोनों ने शादी के लिए कलेक्ट्रेट में आवेदन किया। दोनों अलग-अलग समुदाय के थे। इनका आवेदन सोशल मीडिया में वायरल हो गया। आवेदन में दो गवाहों के नाम दर्ज थे, लोग उन पर आपत्तिजनक कमेंट करने लगे। वहीं युवक ने अपने परिचितों के साथ बीजेपी के युवा मोर्चा के सदस्यों से संपर्क किया और हिंदू धर्म में घर वापसी की इच्छा जताई। इसके बाद युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष प्रियांक जैन और अन्य सदस्यों ने युवक और युवती के बारे में जानकारी जुटाई। इस दौरान पता चला कि फाजिल नाम के युवक के पिता पहले हिंदू थे, लेकिन प्रेम-प्रसंग के चलते वह पूरन मेहरा से शेख अब्दुल बन गए।

इसके बाद करेली राम मंदिर में वैदिक मंत्रों से जनेऊ संस्कार के साथ पंडित जी ने युवक की हिंदू धर्म में वापसी कराई। युवक का नाम फाजिल से अमन राय हो गया। इस दौरान मंदिर परिसर में जयकारे लगते रहे। पूजा-अर्चना के बाद राम मंदिर में ही फाजिल से अमन राय बने युवक ने सोनाली राय को जयमाला पहनाकर शादी कर ली। मंदिर के फेरे लेकर दोनों ने भगवान का आशीर्वाद लिया। इस दौरान दोनों को रामचरितमानस भेंट की गई।

Recent Post

Live Cricket Update

You May Like This

error: Content is protected !!

4th piller को सपोर्ट करने के लिए आप Gpay - 7587428786